government

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा, याचिकाकर्ता ने CJI के सामने फेंके कागज, सुरक्षा कर्मियों ने बाहर निकाला

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्वयं अपनी पैरवी कर रहे एक याचिकाकर्ता, प्रबल प्रताप ने अभूतपूर्व हंगामा किया। जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच के सामने उसने जजों को निर्देश देने की कोशिश की, दस्तावेज उछाले और सीजेआई (CJI) सूर्यकांत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर निकाल दिया।

Vindhya Dubey13 जुल. 2026, 06:11 PM IST
खबर शेयर करें:
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा, याचिकाकर्ता ने CJI के सामने फेंके कागज, सुरक्षा कर्मियों ने बाहर निकाला
नई दिल्ली: देश की सर्वोच्च अदालत में शुक्रवार को उस समय अभूतपूर्व स्थिति पैदा हो गई, जब एक याचिकाकर्ता ने सुनवाई के दौरान कोर्टरूम में हंगामा कर दिया। सुनवाई के दौरान उसने कथित तौर पर मुख्य न्यायाधीश (CJI) के प्रति आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और अदालत के भीतर केस से जुड़े दस्तावेज़ फेंक दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, याचिकाकर्ता स्वयं अपना पक्ष रख रहा था। सुनवाई के दौरान वह अदालत से अपनी मांग मनवाने पर अड़ गया। जब पीठ ने उसकी दलीलों से सहमति नहीं जताई, तो उसने कोर्ट की कार्यवाही बाधित करते हुए कागज फेंक दिए और कथित तौर पर न्यायालय के प्रति अभद्र व्यवहार किया। स्थिति बिगड़ने पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा टीम तुरंत सक्रिय हुई और याचिकाकर्ता को कोर्टरूम से बाहर ले जाया गया। घटना के कारण कुछ समय के लिए अदालत की कार्यवाही प्रभावित रही, जिसके बाद सुनवाई सामान्य रूप से आगे बढ़ी। सुप्रीम कोर्ट में इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्लभ मानी जाती हैं। न्यायालय में अनुशासन और गरिमा बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। फिलहाल इस घटना को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।