Life Style

साबुन-शैंपू से टूथपेस्ट तक अब दिखेगा ‘वेज’ या ‘नॉन-वेज’ निशान, सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम

साबुन-शैंपू से टूथपेस्ट तक अब दिखेगा ‘वेज’ या ‘नॉन-वेज’ निशान, सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम

केंद्र सरकार ने साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। 21 सितंबर 2026 को अधिसूचित Legal Metrology (Packaged Commodities) Fourth Amendment Rules, 2026 के तहत इन उत्पादों पर उनके घटकों के शाकाहारी या गैर-शाकाहारी मूल की पहचान के लिए रंगीन निशान देना अनिवार्य किया गया है। शाकाहारी मूल के उत्पाद पर हरा डॉट, जबकि गैर-शाकाहारी मूल के उत्पाद पर लाल या भूरा डॉट लगाया जाएगा। यह निशान पैकेट के मुख्य डिस्प्ले पैनल के सबसे ऊपरी हिस्से में होना चाहिए।

life-style24 सित. 2026 IST
रसोई पर महंगाई की नई मार: खाद्य कीमतों में तेजी से RBI सतर्क, प्याज के दाम 59% बढ़े

रसोई पर महंगाई की नई मार: खाद्य कीमतों में तेजी से RBI सतर्क, प्याज के दाम 59% बढ़े

देश में खाद्य कीमतों में एक बार फिर तेजी के संकेत मिलने लगे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अगस्त 2026 के अपने ‘State of the Economy’ आकलन में खाद्य कीमतों में व्यापक स्तर पर क्रमिक बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई है। जुलाई में खुदरा महंगाई 4.45 प्रतिशत और खाद्य महंगाई 5.52 प्रतिशत रही। वहीं 24 अगस्त तक प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत सालाना आधार पर 59 प्रतिशत बढ़कर 43.53 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। सरकार ने कीमतों पर नियंत्रण के लिए बफर स्टॉक से प्याज की आपूर्ति बढ़ाने और ‘कांदा एक्सप्रेस’ के जरिए प्रमुख शहरों तक प्याज पहुंचाने का फैसला किया है।

life-style26 अग. 2026 IST