रेलवे

लखनऊ में 3 हजार किलो पान मसाला जब्त, नेपाल भेजने की थी तैयारी!

लखनऊ में 3 हजार किलो पान मसाला जब्त, नेपाल भेजने की थी तैयारी!

लखनऊ के चारबाग में कस्टम विभाग ने रेलवे के जरिए लाई जा रही करीब 3,000 किलो पान मसाले की खेप पकड़ी है। शुरुआती जांच में माल को आगे नेपाल भेजे जाने की तैयारी की बात सामने आई है। कस्टम और GST विभाग अब खेप के स्रोत, बुकिंग कराने वाले व्यक्ति, संभावित खरीदार और टैक्स रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।

रेलवे07 सित. 2026 IST
मुंबई लोकल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव! Western Railway का नया टाइमटेबल लागू, 6 नई सेवाएं शुरू; Borivali पर बदलेंगे कुछ स्टॉप

मुंबई लोकल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव! Western Railway का नया टाइमटेबल लागू, 6 नई सेवाएं शुरू; Borivali पर बदलेंगे कुछ स्टॉप

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए 1 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव लागू हो गया है। Western Railway ने मुंबई उपनगरीय रेल सेवाओं का संशोधित टाइमटेबल लागू किया है। नए टाइमटेबल में ट्रेनों की कुल संख्या बढ़ाई नहीं गई है, लेकिन यात्रियों की मांग, परिचालन स्थिति और खासकर Borivali स्टेशन पर पीक आवर की भीड़ को ध्यान में रखते हुए कई सेवाओं के समय, रूट और स्टॉपेज में बदलाव किया गया है।

रेलवे01 सित. 2026 IST
रेलवे के 21 स्टेशनों पर नई तकनीक, ₹233 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर

रेलवे के 21 स्टेशनों पर नई तकनीक, ₹233 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर

भारतीय रेलवे ने समस्तीपुर मंडल के 21 स्टेशनों पर आधुनिक Electronic Interlocking System लगाने के लिए ₹233 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी है। इससे पुराने सिग्नलिंग सिस्टम को आधुनिक तकनीक से बदला जाएगा और ट्रेन परिचालन की सुरक्षा व विश्वसनीयता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

रेलवे01 सित. 2026 IST
रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छ पेयजल के लिए विशेष अभियान, पानी की टंकियों और फिल्टरों की होगी सफाई l

रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छ पेयजल के लिए विशेष अभियान, पानी की टंकियों और फिल्टरों की होगी सफाई l

भारतीय रेलवे ने यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षित व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। इसके तहत स्टेशनों पर पानी की टंकियों, फिल्टरों, वाटर कूलर, आरओ-यूवी सिस्टम, पाइपलाइन, नल और जल वितरण केंद्रों का व्यापक निरीक्षण किया जाएगा। टंकियों की सफाई और कीटाणुशोधन के साथ-साथ पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच भी होगी। क्षेत्रीय रेलवे को कमियों की पहचान कर समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई करने और उसकी स्टेशनवार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

रेलवे25 अग. 2026 IST
ट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय यात्री की नाक चूहे ने कुतरी, इंदौर में लगाया गया रेबीज का इंजेक्शन l

ट्रेन में सो रहे 78 वर्षीय यात्री की नाक चूहे ने कुतरी, इंदौर में लगाया गया रेबीज का इंजेक्शन l

चंडीगढ़ से इंदौर आ रही ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सो रहे 78 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी एचपी करण को चूहे ने नाक पर काट लिया। घटना रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। अचानक दर्द और खून निकलने से उनकी नींद खुली। ट्रेन के इंदौर पहुंचने के बाद परिजन उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने चोट की जांच कर रेबीज से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाया। परिवार ने कोच में चूहों और गंदगी की शिकायत के बावजूद पर्याप्त कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। पश्चिम रेलवे ने ट्रेन की दोबारा जांच कराने और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

रेलवे25 अग. 2026 IST
सेंट्रल रेलवे के 12 कर्मचारियों को सेफ्टी अवॉर्ड, सतर्कता से टले कई हादसे l

सेंट्रल रेलवे के 12 कर्मचारियों को सेफ्टी अवॉर्ड, सतर्कता से टले कई हादसे l

मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने 11 अगस्त 2026 को सुरक्षित रेल संचालन में सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा और समय पर कार्रवाई के लिए सेंट्रल रेलवे के 12 कर्मचारियों को सेफ्टी अवॉर्ड से सम्मानित किया। इन कर्मचारियों ने अलग-अलग घटनाओं में रेल ट्रैक, कोच, इंजन और मालगाड़ियों में गंभीर तकनीकी खामियों को समय रहते पहचाना और जरूरी सूचना देकर संभावित हादसों को टालने में अहम भूमिका निभाई। पुरस्कार में मेडल, प्रशस्ति प्रमाणपत्र, उत्कृष्ट सुरक्षा कार्य का प्रशंसा-पत्र और नकद पुरस्कार शामिल था।

रेलवे22 अग. 2026 IST
मध्य रेलवे GM ने भूस्खलन की समय पर चेतावनी देने वाले 11 रेलकर्मियों को किया सम्मानित l

मध्य रेलवे GM ने भूस्खलन की समय पर चेतावनी देने वाले 11 रेलकर्मियों को किया सम्मानित l

मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के 11 कर्मचारियों को विशेष सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 6 जुलाई 2026 को भारी बारिश के दौरान करजत-लोनावला घाट सेक्शन में कई जगह भूस्खलन से रेलवे ट्रैक प्रभावित हुए थे। ड्यूटी पर तैनात इन कर्मचारियों ने समय रहते अधिकारियों और कंट्रोल कार्यालयों को ट्रैक को हुए नुकसान की सूचना दी, जिससे प्रभावित हिस्से में ट्रेनों की आवाजाही को रोकने और बड़े हादसे की आशंका को टालने में मदद मिली। बाद में इन्हीं कर्मचारियों ने ट्रैक बहाली के काम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने 11 अगस्त 2026 को आयोजित समारोह में सभी कर्मचारियों को पदक, प्रशस्ति प्रमाणपत्र, प्रशंसा-पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

रेलवे22 अग. 2026 IST
सेंट्रल रेलवे ने 4 महीने में कमाए ₹2,777 करोड़, 27.65 मिलियन टन माल की ढुलाई l

सेंट्रल रेलवे ने 4 महीने में कमाए ₹2,777 करोड़, 27.65 मिलियन टन माल की ढुलाई l

सेंट्रल रेलवे ने अप्रैल से जुलाई 2026 के दौरान माल ढुलाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए 27.65 मिलियन टन माल 10,498 रेक के जरिए ढोया। इस फ्रेट लोडिंग से रेलवे को ₹2,777.14 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। पिछले वर्ष की समान अवधि में 26.49 मिलियन टन माल 10,055 रेक में लोड किया गया था। इस तरह इस साल माल ढुलाई में 4 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, जबकि रेक की संख्या में भी 443 का इजाफा हुआ। नागपुर डिवीजन कुल लोडिंग और राजस्व दोनों में सबसे आगे रहा। वहीं जुलाई 2026 में 6.45 मिलियन टन माल की ढुलाई के साथ सेंट्रल रेलवे ने जुलाई महीने में पिछले 10 वर्षों का दूसरा सबसे बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया।

रेलवे22 अग. 2026 IST
4 राज्यों में 410 किमी नई रेल लाइन को मंजूरी, ₹9,450 करोड़ खर्च करेगी सरकार  l

4 राज्यों में 410 किमी नई रेल लाइन को मंजूरी, ₹9,450 करोड़ खर्च करेगी सरकार l

केंद्र सरकार ने रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में चार मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने इन परियोजनाओं के लिए करीब ₹9,450 करोड़ के निवेश को मंजूरी दी है। इन चार परियोजनाओं के पूरा होने के बाद भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 410 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। परियोजनाओं को 2030-31 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे 8 जिलों में रेल कनेक्टिविटी और परिचालन क्षमता बढ़ेगी, ट्रेनों की आवाजाही बेहतर होगी और रेल मार्गों पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। करीब 6,448 गांवों और लगभग 60 लाख लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलने की उम्मीद है।

रेलवे22 अग. 2026 IST
मुंबई लोकल को मिलेंगी 238 नई AC EMU रेक, 2027 से शुरू होगी सप्लाई l

मुंबई लोकल को मिलेंगी 238 नई AC EMU रेक, 2027 से शुरू होगी सप्लाई l

मुंबई की उपनगरीय रेल सेवा को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे ने 238 नई AC EMU रेक के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, इन रेक का निर्माण चेन्नई की Integral Coach Factory (ICF), कपूरथला की Rail Coach Factory (RCF) और रायबरेली की Modern Coach Factory (MCF) में किया जाएगा। यह कदम मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (MUTP) के तहत तैयार हो रहे रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ समय पर नई ट्रेनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत ICF 120, RCF 71 और MCF 47 AC EMU रेक बनाएगी। इनकी सप्लाई 2027 से शुरू होने की योजना है और पूरी 238 रेक की आवश्यकता को 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे मुंबई उपनगरीय रेलवे में नए इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा और AC लोकल ट्रेनों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

रेलवे22 अग. 2026 IST
मध्य रेल का नया कीर्तिमान: कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये, सबसे तेज गति से पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

मध्य रेल का नया कीर्तिमान: कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये, सबसे तेज गति से पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई: मध्य रेल (Central Railway) ने कबाड़ (स्क्रैप) बिक्री में एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 5 अगस्त 2026 तक मध्य रेल ने 202.55 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया है। यह न केवल पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 76.94% की भारी वृद्धि है, बल्कि मध्य रेल के इतिहास में सबसे तेजी से 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने का नया रिकॉर्ड भी है।

रेलवे22 अग. 2026 IST
गोरखपुर रेल रूट पर बड़ा बदलाव: 13 ट्रेनें रद्द, 12 का बदला मार्ग; 31 अगस्त से 4 सितंबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

गोरखपुर रेल रूट पर बड़ा बदलाव: 13 ट्रेनें रद्द, 12 का बदला मार्ग; 31 अगस्त से 4 सितंबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

गोरखपुर कैंट–उनौला रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य की कमीशनिंग और 3 सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण के कारण 31 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान 13 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि 12 ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इसके अलावा कई ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले समाप्त या वहीं से शुरू किया जाएगा और पांच ट्रेनों को 30 से 60 मिनट तक नियंत्रित करके चलाया जाएगा।

रेलवे22 अग. 2026 IST
ग्वालियर-चंबल में रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार, बिरपुर तक पहुंची ट्रेन l

ग्वालियर-चंबल में रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार, बिरपुर तक पहुंची ट्रेन l

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के लिए रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश के कैलारस-सबलगढ़-बिरपुर गेज कन्वर्टेड रेल सेक्शन का उद्घाटन किया और ग्वालियर-कैलारस ट्रेन सेवा को बिरपुर तक बढ़ाने को हरी झंडी दिखाई। 56 किलोमीटर के कैलारस-बिरपुर सेक्शन से मुरैना और श्योपुर जिलों के 100 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार से जुड़े अवसरों तक पहुंच आसान होगी।

रेलवे21 अग. 2026 IST
रेलवे के 4 मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी, 410 किमी बढ़ेगा रेल नेटवर्क l

रेलवे के 4 मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी, 410 किमी बढ़ेगा रेल नेटवर्क l

केंद्र सरकार ने भारतीय रेलवे के नेटवर्क और क्षमता बढ़ाने के लिए ₹9,450 करोड़ की लागत वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के तहत पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के 8 जिलों में करीब 410 किलोमीटर नया ट्रैक जोड़ा जाएगा। परियोजनाओं को 2030-31 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे करीब 6,448 गांवों के लगभग 60 लाख लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। माल ढुलाई क्षमता में भी करीब 76 MTPA की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

रेलवे21 अग. 2026 IST
मुंबई में रेलवे पटरियों पर बन रहा पहला ‘केबल स्टेड ब्रिज’; साल के अंत तक काम पूरा करने का लक्ष्य

मुंबई में रेलवे पटरियों पर बन रहा पहला ‘केबल स्टेड ब्रिज’; साल के अंत तक काम पूरा करने का लक्ष्य

मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को कम करने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका की ओर से एक महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। केशवराव खाड्ये मार्ग पर पश्चिम रेलवे की पटरियों के ऊपर मुंबई महानगरपालिका का पहला ‘केबल स्टेड ब्रिज’ बनाया जा रहा है। बांद्रा-वर्ली सी लिंक की तर्ज पर केबल के सहारे तैयार किए जा रहे इस पुल का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। महानगरपालिका ने 31 दिसंबर 2026 तक पुल का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

रेलवे19 अग. 2026 IST
130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी भारत की पहली वंदे भारत फ्रेट ट्रेन

130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी भारत की पहली वंदे भारत फ्रेट ट्रेन

भारत की पहली वंदे भारत फ्रेट ट्रेन ने राजस्थान के कोटा-रोहल खुर्द सेक्शन पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल ट्रायल रन किया। परीक्षण के दौरान RDSO और ICF की टीमों ने ट्रेन की विद्युत, प्रोपल्शन, ब्रेकिंग, ट्रैक्शन, थर्मल क्षमता और लोड के साथ संचालन की जांच की। 16 कोच वाली यह ट्रेन पार्सल और अन्य माल की तेज ढुलाई के लिए विकसित की गई है और इसमें आधुनिक लोडिंग सिस्टम, तापमान नियंत्रित सुविधा, CCTV तथा फायर डिटेक्शन जैसी सुविधाएं हैं। सफल परीक्षणों के बाद यह भारतीय रेलवे में तेज और समयबद्ध लॉजिस्टिक्स परिवहन को बढ़ावा दे सकती है।

रेलवे15 अग. 2026 IST
लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस को मिला नया ब्रांडेड नाम, अब ‘Sprite Tejas Express’ के नाम से होगी घोषणा

लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस को मिला नया ब्रांडेड नाम, अब ‘Sprite Tejas Express’ के नाम से होगी घोषणा

लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस को पहली बार किसी ब्रांड के नाम से जोड़ा जा रहा है। IRCTC ने Sprite को ट्रेन की ब्रांडिंग के विज्ञापन अधिकार दिए हैं। 19 अगस्त से 11 नवंबर 2026 तक यह ट्रेन ‘Sprite Tejas Express’ के नाम से घोषित की जाएगी। यह पहल रेलवे के गैर-किराया राजस्व बढ़ाने और ट्रेन ब्रांडिंग के नए मॉडल की शुरुआत के तौर पर देखी जा रही है।

रेलवे13 अग. 2026 IST
शताब्दी एक्सप्रेस में ऑन-ड्यूटी बर्थडे सेलिब्रेशन, वीडियो वायरल; रेलवे ने शुरू की जांच l

शताब्दी एक्सप्रेस में ऑन-ड्यूटी बर्थडे सेलिब्रेशन, वीडियो वायरल; रेलवे ने शुरू की जांच l

झांसी से होकर गुजरने वाली नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग स्टाफ के ऑन-ड्यूटी बर्थडे सेलिब्रेशन का 44 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में रेलवे की वर्दी पहने चेकिंग स्टाफ कोच के अंदर अपने साथी का केक काटते और फूल-माला पहनाते नजर आ रहा है। घटना करीब तीन-चार दिन पुरानी बताई जा रही है। ऑन-ड्यूटी कर्मचारियों के इस तरह ट्रेन के अंदर जन्मदिन मनाने को लेकर रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद झांसी मंडल के रेलवे प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले 6 जुलाई 2026 को नंदीग्राम एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा कथित तौर पर हनीमून सुइट जैसा इंतजाम करने का मामला सामने आया था, जिसके बाद संबंधित कर्मचारियों को निलंबित किया गया था।

रेलवे12 अग. 2026 IST
गुजरात में 153 करोड़ का ROB, गेरतपुर-अहमदाबाद में 4-लेन ब्रिज को मंजूरी l

गुजरात में 153 करोड़ का ROB, गेरतपुर-अहमदाबाद में 4-लेन ब्रिज को मंजूरी l

भारतीय रेलवे ने गुजरात के गेरतपुर-अहमदाबाद सेक्शन में लेवल क्रॉसिंग नंबर 305 पर 4-लेन रोड ओवर ब्रिज (ROB) बनाने को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर करीब 153 करोड़ रुपये खर्च होंगे। घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में बनने वाला यह ROB सड़क यातायात को रेलवे क्रॉसिंग से बिना रुके गुजरने की सुविधा देगा। इससे वाहन चालकों को लंबे इंतजार, जाम और दुर्घटना के जोखिम से राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार, यह परियोजना लेवल क्रॉसिंग को खत्म करने, यात्रियों और आम लोगों की सुरक्षा बढ़ाने तथा गुजरात में आधुनिक और सुगम परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

रेलवे12 अग. 2026 IST
रेलवे का ‘कवच’ और मजबूत, 660 किमी ट्रैक पर लगेगा Kavach 4.0 l

रेलवे का ‘कवच’ और मजबूत, 660 किमी ट्रैक पर लगेगा Kavach 4.0 l

भारतीय रेलवे ने उत्तर पूर्वी रेलवे के इज्जतनगर मंडल में 660 रूट किलोमीटर पर स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच वर्जन 4.0’ लगाने को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर करीब 295 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कवच एक स्वदेशी Automatic Train Protection (ATP) सिस्टम है, जिसे ट्रेनों के बीच टक्कर रोकने और Signal Passed at Danger यानी SPAD जैसी घटनाओं से बचाव के लिए विकसित किया गया है। यह ट्रेन की गति और गतिविधियों की लगातार निगरानी करता है और जरूरत पड़ने पर अपने आप ब्रेक लागू कर सकता है। घने कोहरे और खराब मौसम जैसी परिस्थितियों में भी सुरक्षित ट्रेन संचालन में यह तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इज्जतनगर मंडल के बचे हुए हिस्सों में कवच 4.0 की तैनाती से रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

रेलवे12 अग. 2026 IST
RailOne App की रफ्तार तेज, 4.76 करोड़ डाउनलोड l

RailOne App की रफ्तार तेज, 4.76 करोड़ डाउनलोड l

भारतीय रेलवे के RailOne App ने डिजिटल रेल सेवाओं में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 2 अगस्त 2026 तक ऐप को 4.76 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है और इसके जरिए रोजाना औसतन करीब 10 लाख टिकट बुक किए जा रहे हैं। RailOne पर रोजाना लगभग 2.79 लाख आरक्षित और 7.24 लाख अनारक्षित टिकट बुक हो रहे हैं। ऐप में आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग के साथ ट्रेन की जानकारी, PNR Enquiry, RailMadad और अन्य प्रमुख रेलवे सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। इससे यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने और कई पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं रहती। इसके साथ ही National Train Enquiry System यानी NTES रोजाना 6 करोड़ से अधिक पूछताछ संभाल रहा है और करीब 80,000 यूजर्स एक साथ इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। डिजिटल सेवाओं के विस्तार से रेलवे पूछताछ काउंटरों पर भीड़ और यात्रियों का इंतजार कम हुआ है।

रेलवे12 अग. 2026 IST
रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा का घेरा, 19,700 किमी फेंसिंग से यात्रियों की सुरक्षा मजबूत l

रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा का घेरा, 19,700 किमी फेंसिंग से यात्रियों की सुरक्षा मजबूत l

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन संचालन को सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे अब तक करीब 19,700 किलोमीटर सेफ्टी फेंसिंग उपलब्ध कराई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक के आसपास अवैध प्रवेश, पशुओं और पैदल यात्रियों के ट्रैक पर आने तथा ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कई स्तरों पर सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जा रही है। संवेदनशील इलाकों में नियमित अभियान, ट्रेन एस्कॉर्ट टीमों की निगरानी, स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम और GRP तथा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय को मजबूत किया गया है। रेलवे का कहना है कि ट्रेन संचालन की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

रेलवे12 अग. 2026 IST
रेलवे क्रॉसिंग पर लगेंगे AI कैमरे, खतरा होने पर मिलेगा अलर्ट l

रेलवे क्रॉसिंग पर लगेंगे AI कैमरे, खतरा होने पर मिलेगा अलर्ट l

भारतीय रेलवे अब नॉन-इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग गेट्स पर AI-powered surveillance cameras लगाने की तैयारी कर रहा है। इन कैमरों से रेलवे अधिकारियों को क्रॉसिंग की लाइव निगरानी करने में मदद मिलेगी। कैमरे का लाइव वीडियो निकटतम स्टेशन के Station Master और Engineering Control Room तक पहुंचेगा। अगर कोई लेवल क्रॉसिंग गेट तय समय पर बंद नहीं होता है या खुला रह जाता है, तो सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी करेगा। इस कदम का उद्देश्य लेवल क्रॉसिंग पर होने वाले हादसों को रोकना और रेलवे संचालन की सुरक्षा बढ़ाना है। यह फैसला तमिलनाडु के Cuddalore जिले में हुए दर्दनाक हादसे के बाद उठाया गया है, जिसमें ट्रेन ने एक स्कूल वैन को टक्कर मार दी थी और तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी।

रेलवे12 अग. 2026 IST
लोकल ट्रेनों में जबरन वसूली और अभद्रता पर यात्रियों का आक्रोश, कार्रवाई की मांग l

लोकल ट्रेनों में जबरन वसूली और अभद्रता पर यात्रियों का आक्रोश, कार्रवाई की मांग l

मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रियों से कथित रूप से जबरन पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर अभद्रता किए जाने के आरोपों को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की गई एक पोस्ट में सरकार और स्थानीय प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। संबंधित पोस्ट की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। हाल में मुंबई लोकल में जबरन वसूली के विरोध पर यात्री से मारपीट के आरोप में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की खबर भी सामने आई थी।

रेलवे10 अग. 2026 IST
इटारसी-मदन महल के बीच रोज चलेगी पैसेंजर ट्रेन, मध्य प्रदेश में रेल संपर्क होगा मजबूत l

इटारसी-मदन महल के बीच रोज चलेगी पैसेंजर ट्रेन, मध्य प्रदेश में रेल संपर्क होगा मजबूत l

भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी और जबलपुर के मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू करने को मंजूरी दी है। ट्रेन संख्या 51673/51674 इटारसी-मदन महल पैसेंजर 242 किलोमीटर की दूरी करीब पांच घंटे पांच मिनट में तय करेगी। यह सेवा इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों के साथ-साथ बीच के छोटे शहरों और स्टेशनों के लोगों को सस्ती, नियमित और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराएगी।

रेलवे08 अग. 2026 IST
चित्रकूट और प्रतापगढ़ के बीच सीधी रेल सेवा मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय l

चित्रकूट और प्रतापगढ़ के बीच सीधी रेल सेवा मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय l

भारतीय रेलवे ने चित्रकूटधाम कर्वी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस और मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस के विलय को मंजूरी दे दी है। अब दोनों सेवाओं को मिलाकर 14123/14124 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-चित्रकूटधाम कर्वी एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा। नई संयुक्त ट्रेन 12 की जगह 24 कोच की होगी, जिससे यात्रियों की क्षमता दोगुनी हो जाएगी और कानपुर-प्रतापगढ़ रेलखंड पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।

रेलवे08 अग. 2026 IST
रेलवे ने बढ़ाई विकास की रफ्तार, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर ₹1.14 लाख करोड़ खर्च l

रेलवे ने बढ़ाई विकास की रफ्तार, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर ₹1.14 लाख करोड़ खर्च l

भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (जुलाई 2026 तक) में अपने कुल ₹2.93 लाख करोड़ के बजट का लगभग 39% यानी ₹1.14 लाख करोड़ खर्च कर दिया है। इस राशि का बड़ा हिस्सा रेलवे सुरक्षा, कवच (Kavach) 4.0, नई रेल लाइनों, ट्रैक आधुनिकीकरण, क्षमता विस्तार और कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर लगाया गया है। रेलवे ने बताया कि कवच 4.0 अब 2,633 रूट किलोमीटर पर लागू हो चुका है, जबकि देशभर में 514 रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर करीब ₹8.31 लाख करोड़ की लागत से काम जारी है। इसके अलावा हर वर्ष लगभग 6 लाख कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक और संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

रेलवे07 अग. 2026 IST
रेल माल ढुलाई में नया रिकॉर्ड, 2025-26 में 1,670 मिलियन टन पहुंचा आंकड़ा l

रेल माल ढुलाई में नया रिकॉर्ड, 2025-26 में 1,670 मिलियन टन पहुंचा आंकड़ा l

भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए वर्ष 2025-26 में 1,670 मिलियन टन (MT) माल परिवहन किया है, जो 2014-15 के 1,098 मिलियन टन की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है। रेलवे ने गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल (GCT), डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC), निजी निवेश, आधुनिक माल टर्मिनलों, वैगन निवेश योजनाओं और बेहतर फर्स्ट-लास्ट माइल कनेक्टिविटी के जरिए अपनी माल ढुलाई क्षमता को लगातार मजबूत किया है। रेलवे का दावा है कि इस उपलब्धि के साथ भारतीय रेलवे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माल परिवहन नेटवर्क बन गया है।

रेलवे07 अग. 2026 IST
रेलवे का सख्त एक्शन: खराब खाने पर ₹5.13 करोड़ का जुर्माना, 6 ठेके रद्द l

रेलवे का सख्त एक्शन: खराब खाने पर ₹5.13 करोड़ का जुर्माना, 6 ठेके रद्द l

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए पिछले तीन वर्षों में खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले कैटरिंग ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार इस अवधि में भोजन की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों के आधार पर ₹5.13 करोड़ का जुर्माना लगाया गया, 54 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, 6 कैटरिंग अनुबंध रद्द किए गए तथा कई लाइसेंसधारकों को भविष्य के लिए डिबार (काली सूची) कर दिया गया। रेलवे का कहना है कि हर वर्ष लगभग 58 करोड़ भोजन यात्रियों को परोसे जाते हैं और इनमें भोजन की गुणवत्ता से संबंधित शिकायतों का औसत केवल 0.0008 प्रतिशत है। यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए रेलवे ने आधुनिक बेस किचन, भोजन पैकेटों पर क्यूआर कोड, सीसीटीवी निगरानी, एफएसएसएआई मानकों का पालन, नियमित निरीक्षण, थर्ड पार्टी ऑडिट और कर्मचारियों के प्रशिक्षण जैसी कई नई व्यवस्थाएं लागू की हैं। सरकार का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराना तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है।

रेलवे07 अग. 2026 IST
कंटेनर ट्रेन ऑपरेटरों को बड़ी राहत, अब एक लाइसेंस से पूरे देश में संचालन l

कंटेनर ट्रेन ऑपरेटरों को बड़ी राहत, अब एक लाइसेंस से पूरे देश में संचालन l

भारतीय रेलवे ने कंटेनर ट्रेन ऑपरेटरों (CTOs) के लिए लाइसेंसिंग व्यवस्था को सरल और एकीकृत बनाने का बड़ा फैसला लिया है। अब ऑपरेटरों को पूरे भारतीय रेलवे नेटवर्क पर कंटेनर ट्रेनें चलाने के लिए अलग-अलग रूट लाइसेंस लेने की आवश्यकता नहीं होगी। एकल ऑल इंडिया लाइसेंस के तहत सभी मार्गों पर संचालन की अनुमति मिलेगी। साथ ही ₹25 करोड़ का एक समान पंजीकरण शुल्क, लाइसेंस विस्तार पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं और निजी निवेश को बढ़ावा देने जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। रेलवे का मानना है कि इन सुधारों से लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी, एमएसएमई को लाभ मिलेगा, सड़कों पर दबाव कम होगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

रेलवे07 अग. 2026 IST
रेल यात्रियों को सुरक्षित पेयजल, देशभर में संचालित हैं 19 रेल नीर प्लांट l

रेल यात्रियों को सुरक्षित पेयजल, देशभर में संचालित हैं 19 रेल नीर प्लांट l

भारतीय रेलवे यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पैकेज्ड पेयजल उपलब्ध कराने के लिए देशभर में 19 रेल नीर (Rail Neer) प्लांट संचालित कर रहा है। इन संयंत्रों के माध्यम से प्रमुख ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। रेलवे के अनुसार, प्रत्येक रेल नीर प्लांट की उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 1 लाख बोतल है और नए संयंत्र स्थापित करने की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी (IRCTC) को सौंपी गई है। एक नए प्लांट की स्थापना पर लगभग ₹10 करोड़ का खर्च आता है।

रेलवे07 अग. 2026 IST
रेलवे की वित्तीय स्थिति मजबूत, कर्ज चुकाने में लगातार दिखा अनुशासन l

रेलवे की वित्तीय स्थिति मजबूत, कर्ज चुकाने में लगातार दिखा अनुशासन l

भारतीय रेलवे ने पिछले पांच वर्षों में कर्ज चुकाने और वित्तीय प्रबंधन में स्थिरता बनाए रखी है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) को मूलधन और ब्याज का भुगतान नियमित रूप से किया गया है। साथ ही, केंद्र सरकार से मिलने वाली ग्रॉस बजटरी सपोर्ट (GBS) में लगातार बढ़ोतरी होने से रेलवे की अतिरिक्त बजटीय संसाधनों (EBR) पर निर्भरता कम हुई है। सरकार का कहना है कि कोविड-19 जैसी चुनौतियों के बावजूद रेलवे की ऋण भुगतान व्यवस्था स्थिर बनी रही और बुनियादी ढांचे के विकास में निवेश जारी रहा।

रेलवे07 अग. 2026 IST
कतार से क्लिक तक: भारतीय रेलवे की नई आरक्षण प्रणाली से बदल जाएगा टिकट बुकिंग का अनुभव

कतार से क्लिक तक: भारतीय रेलवे की नई आरक्षण प्रणाली से बदल जाएगा टिकट बुकिंग का अनुभव

भारतीय रेलवे ने अपनी अगली पीढ़ी की क्लाउड आधारित यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) का चरणबद्ध संचालन शुरू कर दिया है। नई प्रणाली प्रति मिनट 1.5 लाख से अधिक टिकट बुक करने और 40 लाख से अधिक पूछताछ संभालने में सक्षम होगी। AI, मशीन लर्निंग और क्लाउड तकनीक से लैस यह प्लेटफॉर्म तेज, सुरक्षित और अधिक विश्वसनीय टिकट बुकिंग अनुभव प्रदान करेगा। इससे तत्काल टिकट बुकिंग, वेटिंग लिस्ट प्रबंधन, बहुभाषी सेवाओं और डिजिटल रेलवे सेवाओं को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

रेलवे07 अग. 2026 IST
TTE और RPF की मुस्तैदी, ट्रेन छूटने के 10 मिनट में खोए मासूम बच्चे को मां से मिलाया

TTE और RPF की मुस्तैदी, ट्रेन छूटने के 10 मिनट में खोए मासूम बच्चे को मां से मिलाया

दादर-तिरुनेलवेली चालुक्य एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान पुणे स्टेशन पर छूटे 5 साल के बच्चे को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और टीटीई की सजगता से महज 10 मिनट के भीतर ढूंढ निकाला गया। ट्रेन चलने के बाद जब मां को बच्चे के न होने का पता चला तो हड़कंप मच गया, लेकिन रेलवे अधिकारियों के आपसी समन्वय से बच्चा सुरक्षित बरामद कर लिया गया और सातारा से वापस लौटी मां को सौंप दिया गया।

रेलवे06 अग. 2026 IST
रेलवे कर्मचारी के सरकारी आवास पर बुलडोजर कार्रवाई, बिना नोटिस मकान गिराने का आरोप; रेलवे ने बताया कंडेम भवन

रेलवे कर्मचारी के सरकारी आवास पर बुलडोजर कार्रवाई, बिना नोटिस मकान गिराने का आरोप; रेलवे ने बताया कंडेम भवन

लखनऊ में उत्तर रेलवे के एक सरकारी आवास को ध्वस्त किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। कर्मचारी के परिवार ने बिना पूर्व सूचना और पर्याप्त समय दिए बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया है, जबकि रेलवे प्रशासन का कहना है कि भवन पहले ही कंडेम घोषित किया जा चुका था और सुरक्षा कारणों से उसे हटाया गया। मामला अब प्रशासनिक प्रक्रिया और सरकारी आवासों के प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रहा है।

रेलवे06 अग. 2026 IST
धार्मिक यात्रियों के लिए खुशखबरी, यूपी के तीन बड़े शहरों को मिलेगी मिरर ट्रेन सुविधा

धार्मिक यात्रियों के लिए खुशखबरी, यूपी के तीन बड़े शहरों को मिलेगी मिरर ट्रेन सुविधा

भारतीय रेलवे लखनऊ से अयोध्या, वाराणसी और मथुरा के लिए मिरर ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस व्यवस्था में दोनों दिशाओं से एक ही समय पर ट्रेनें चलेंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी, कम भीड़ और अधिक सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही चारबाग रेलवे स्टेशन का भी आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

रेलवे06 अग. 2026 IST
घाटकोपर में विशेष टिकट जांच अभियान, 265 पर कार्रवाई l

घाटकोपर में विशेष टिकट जांच अभियान, 265 पर कार्रवाई l

मध्य रेलवे द्वारा 04 अगस्त 2026 को घाटकोपर स्टेशन पर विशेष फोर्ट्रेस टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया, जिसमें बिना टिकट और नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों पर सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान में कुल 265 मामलों में ₹1,26,330 का जुर्माना वसूला गया। सबसे अधिक मामले सेकेंड क्लास बिना टिकट यात्रा के पाए गए। अभियान में TTE और RPF की संयुक्त टीम ने भाग लिया और रेलवे ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही।

रेलवे05 अग. 2026 IST
सहरसा पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, कोच जलकर खाक; यात्रियों में मची अफरा-तफरी l

सहरसा पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, कोच जलकर खाक; यात्रियों में मची अफरा-तफरी l

बिहार के सहरसा जिले में समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर तड़के करीब 3 बजे हुई। आग लगने के समय ट्रेन में यात्री सवार थे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक संबंधित कोच पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है। घटना के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और वे लंबे समय तक स्टेशन पर फंसे रहे।

रेलवे03 अग. 2026 IST
ISSF वर्ल्ड कप में वेस्टर्न रेलवे की सोनम मस्कर ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल l

ISSF वर्ल्ड कप में वेस्टर्न रेलवे की सोनम मस्कर ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल l

चीन के हांगझोऊ में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप में भारत की निशानेबाज और वेस्टर्न रेलवे की कर्मचारी सोनम उत्तम मस्कर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। सोनम ने महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। उनके लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में भी किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर वेस्टर्न रेलवे, उनके कोच और खेल जगत ने उन्हें बधाई दी है।

रेलवे01 अग. 2026 IST
स्टेशन मास्टर अब संभालेंगे आवारा कुत्तों की जिम्मेदारी, रेलवे ने बनाया नोडल अधिकारी

स्टेशन मास्टर अब संभालेंगे आवारा कुत्तों की जिम्मेदारी, रेलवे ने बनाया नोडल अधिकारी

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पश्चिम रेलवे ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश और रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुपालन में मुंबई मंडल के सभी स्टेशन मास्टर और स्टेशन अधीक्षकों को आवारा कुत्तों से संबंधित मामलों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अब स्टेशन परिसर में आवारा कुत्तों की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करनी होगी और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करना होगा।

रेलवे01 अग. 2026 IST

मुंबई लोकल: सफर नहीं, इंसानियत और 'मुंबई स्पिरिट' की सबसे बड़ी पहचान

मुंबई लोकल को देश की सबसे व्यस्त रेल सेवाओं में गिना जाता है, लेकिन यह केवल लाखों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने का साधन नहीं है। वर्षों से एक ही डिब्बे में सफर करने वाले लोग यहां दोस्ती, अपनापन और भाईचारे की ऐसी मिसाल कायम करते हैं, जो "मुंबई स्पिरिट" की असली पहचान बन चुकी है। हाल के दिनों में लोकल ट्रेनों में मारपीट की कुछ घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन इन सबके बीच आज भी मुंबई लोकल की मानवीय संस्कृति और सामाजिक एकता पहले की तरह कायम है।

रेलवे27 जुल. 2026 IST
मुंबई लोकल में टीसी ने यात्री को मारी लात? शिकायत के बाद रेलवे ने सीसीटीवी जांच में किया बड़ा खुलासा

मुंबई लोकल में टीसी ने यात्री को मारी लात? शिकायत के बाद रेलवे ने सीसीटीवी जांच में किया बड़ा खुलासा

मुंबई लोकल में टिकट चेकर (टीसी) पर एक यात्री को चलती ट्रेन से लात मारकर नीचे गिराने का गंभीर आरोप लगने से हड़कंप मच गया। शिकायतकर्ता ने रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मध्य रेलवे ने मामले की जांच शुरू की। हालांकि, रेलवे ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दावा किया है कि टीसी द्वारा यात्री को धक्का देने या मारपीट करने का कोई सबूत नहीं मिला है। रेलवे का कहना है कि संदिग्ध यात्री खुद ही ट्रेन से कूद गया था। फिलहाल यह मामला यात्रियों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

रेलवे27 जुल. 2026 IST
भारी बारिश से थमी मुंबई-सूरत रेल कनेक्टिविटी।

भारी बारिश से थमी मुंबई-सूरत रेल कनेक्टिविटी।

मुंबई और दक्षिण गुजरात के बीच पश्चिम रेलवे का महत्वपूर्ण रेल नेटवर्क 23 जुलाई 2026 को भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ। पालघर, उमरगाम, घोलवड, संजान, उदवाड़ा और वापी के आसपास रेलवे पुलों के नीचे जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कई ट्रेन सेवाओं को रद्द, शॉर्ट-टर्मिनेट और डायवर्ट किया गया। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार 52 ट्रेनें रद्द, 46 सेवाएं शॉर्ट-टर्मिनेट और 19 ट्रेनों का मार्ग बदला गया। मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर इस व्यवधान से लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ पश्चिम रेलवे की उपनगरीय सेवाएं भी प्रभावित हुईं। रेलवे ने जलस्तर और ट्रैक की स्थिति की निगरानी करते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

रेलवे24 जुल. 2026 IST
RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 4,098 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और पूरी जानकारी।

RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 4,098 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और पूरी जानकारी।

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने वर्ष 2026 के लिए जूनियर इंजीनियर और अन्य तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार इस भर्ती अभियान में कुल 4,098 पदों को शामिल किया गया है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। भर्ती में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग समेत विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े पद शामिल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, उम्मीदवारों को पदवार रिक्तियों, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा की तारीख और विस्तृत पात्रता की अंतिम पुष्टि आधिकारिक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही करनी चाहिए। आधिकारिक आवेदन के लिए उम्मीदवार RRB के केंद्रीकृत भर्ती पोर्टल पर ही जानकारी देखें।

रेलवे22 जुल. 2026 IST
डोंबिवली में लोकल ट्रेन की सीट को लेकर विवाद, मारपीट में दो यात्री घायल l

डोंबिवली में लोकल ट्रेन की सीट को लेकर विवाद, मारपीट में दो यात्री घायल l

डोंबिवली रेलवे पुलिस थाना क्षेत्र में चलती लोकल ट्रेन के लगेज कोच में सीट को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक मारपीट में बदल गया। सीट पर लेटे यात्री को उठकर बैठने के लिए कहने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जिसके बाद एक युवक ने दूसरे के सिर पर हाथ में पहने धातु के कड़े से हमला कर दिया। वहीं, ठाकुर्ली स्टेशन पर कुछ अज्ञात युवकों ने आरोपी युवक की भी पिटाई कर दी। घटना में दोनों यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सायन अस्पताल भेजा गया है। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि घटना में किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल नहीं हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अन्य मारपीट के वीडियो इस घटना से संबंधित नहीं हैं।

रेलवे21 जुल. 2026 IST
कुर्ला स्टेशन पर टहनी लेकर हंगामा करने वाला गिरफ्तार, सार्वजनिक शांति भंग करने पर कार्रवाई l

कुर्ला स्टेशन पर टहनी लेकर हंगामा करने वाला गिरफ्तार, सार्वजनिक शांति भंग करने पर कार्रवाई l

मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन पर पेड़ की टहनी हाथ में लेकर जोर-जोर से चिल्लाते हुए दौड़ने और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा करने वाले एक व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों पर इसे लेकर कई तरह की खबरें प्रसारित हुईं, जिससे यात्रियों में भय और भ्रम का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी के पास कोई धारदार या जानलेवा हथियार नहीं था, बल्कि उसके हाथ में केवल पेड़ की टहनी थी। आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक शांति भंग करने और असभ्य व्यवहार करने के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 112 एवं 117 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

रेलवे21 जुल. 2026 IST
सिर्फ 25 रुपये में 89 किलोमीटर का सफर, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत

सिर्फ 25 रुपये में 89 किलोमीटर का सफर, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत

हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर एक नया इतिहास रच दिया गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आधुनिक और पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर के सफर को तय करेगी, जो देश में पर्यावरण-अनुकूल यातायात यानी ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में एक क्रांतिकारी और ऐतिहासिक कदम है।

रेलवे19 जुल. 2026 IST
डेड एंड पर सुरक्षित होगी ट्रेन यात्रा, दादर और बांद्रा टर्मिनस समेत कई स्टेशनों पर बदलेंगे पुराने बफर।

डेड एंड पर सुरक्षित होगी ट्रेन यात्रा, दादर और बांद्रा टर्मिनस समेत कई स्टेशनों पर बदलेंगे पुराने बफर।

पश्चिम रेलवे मुंबई के व्यस्त डेड-एंड प्लेटफॉर्मों पर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए 12.27 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुराने बफर्स की जगह नए, आधुनिक और उच्च क्षमता वाले हाइड्रोलिक बफर्स लगा रहा है। नए आरडीएसओ (RDSO) मानकों पर आधारित ये बफर 15 किमी/घंटे की रफ्तार से आती ट्रेन के झटके को आसानी से सोख सकते हैं और किसी भी बड़े हादसे में नुकसान को कम करने में सक्षम हैं।

रेलवे18 जुल. 2026 IST
रेलवे की जमीन का पूरा रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, रेल मंत्री ने लॉन्च किया 'रेल भूमि पोर्टल' l

रेलवे की जमीन का पूरा रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, रेल मंत्री ने लॉन्च किया 'रेल भूमि पोर्टल' l

भारतीय रेलवे ने अपनी भूमि प्रबंधन व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रेल मंत्री ने 'रेल भूमि पोर्टल' (Rail Bhoomi Portal) लॉन्च किया है, जिसके जरिए रेलवे की जमीन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां अब एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, भूमि प्रबंधन आसान होगा और विकास परियोजनाओं में तेजी आएगी।

रेलवे16 जुल. 2026 IST
महिला की जान बचाना पड़ा भारी? आगरा कैंट पर RPF जवानों ने स्टेशन मास्टर को क्यों घसीटा?

महिला की जान बचाना पड़ा भारी? आगरा कैंट पर RPF जवानों ने स्टेशन मास्टर को क्यों घसीटा?

उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक महिला यात्री की सुरक्षा के लिए ट्रेन रुकवाने के बाद डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट (Dy SS) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ कथित मारपीट और उन्हें प्लेटफॉर्म पर घसीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक इंस्पेक्टर सहित पांच रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कर्मियों को निलंबित कर दिया है, जबकि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है।

रेलवे15 जुल. 2026 IST
चार साल में एसी ट्रेनों से 1.27 करोड़  रेलवे को 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान

चार साल में एसी ट्रेनों से 1.27 करोड़ रेलवे को 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान

RTI से मिले आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच भारतीय रेलवे की एसी ट्रेनों से 1.27 करोड़ से अधिक बेडरोल (चादर, कंबल, तकिया, तौलिया आदि) चोरी हो गए, जिनकी अनुमानित कीमत 104.51 करोड़ रुपये है। सबसे अधिक चोरी फेस टॉवल और बेडशीट की हुई, जबकि बीकानेर मंडल सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। रेलवे ने चोरी रोकने के लिए सीसीटीवी निगरानी, कोच अटेंडेंट की जवाबदेही, 'कोच मित्र' ऐप और जागरूकता अभियान जैसे कदम उठाए हैं।

रेलवे15 जुल. 2026 IST
इटारसी स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक 25 हजार वोल्ट की OHE लाइन की चपेट में, गंभीर रूप से झुलसा

इटारसी स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक 25 हजार वोल्ट की OHE लाइन की चपेट में, गंभीर रूप से झुलसा

इटारसी (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के इटारसी जंक्शन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मंगला एक्सप्रेस की छत पर चढ़े एक युवक का संपर्क रेलवे की 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन से हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, युवक नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है।

रेलवे13 जुल. 2026 IST
25 हजार वोल्ट की रेलवे तार काटने की कोशिश, तीन घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात

25 हजार वोल्ट की रेलवे तार काटने की कोशिश, तीन घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात

पटना: बिहार में रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। गया–पटना रेलखंड पर टेहटा और जहानाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच अज्ञात चोरों ने रेलवे की 25,000 वोल्ट क्षमता वाली ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) तार काटने की कोशिश की। इस घटना के कारण रेल यातायात करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहा और कई ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ

रेलवे13 जुल. 2026 IST
अब ट्रेन टिकट निकल में नहीं लगेगा समय

अब ट्रेन टिकट निकल में नहीं लगेगा समय

भारतीय रेलवे के यात्रियों के लिए जल्द ही ट्रेन टिकट बुकिंग का अनुभव पहले से अधिक तेज़ और सुविधाजनक होने वाला है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) अपनी नई वेबसाइट लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं। नई वेबसाइट का उद्देश्य यात्रियों का समय बचाना और वेबसाइट की कार्यक्षमता को बेहतर बनाना है।नई वेबसाइट में सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि टिकट बुकिंग के दौरान बार-बार कैप्चा भरने और पॉप-अप विंडो से होने वाली परेशानी काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

रेलवे13 जुल. 2026 IST