
2050 तक भारत में बढ़ेगी बुजुर्गों की संख्या; कम होते कामकाजी हाथों पर बढ़ेगा जिम्मेदारियों का बोझ
भारत की आबादी तेजी से बुजुर्ग हो रही है। अनुमान है कि 2050 तक देश के हर पांच नागरिकों में से एक की उम्र 60 वर्ष से अधिक होगी। उस समय भारत में बुजुर्गों की संख्या करीब 34.7 करोड़ तक पहुंच सकती है। खास बात यह है कि इनमें लगभग 70 प्रतिशत बुजुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों में रहने की संभावना है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं, देखभाल और सामाजिक सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था तैयार करना भारत के सामने बड़ी चुनौती होगी।
senior-citizen08 अग. 2026 IST
