railway

मुंबई लोकल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव! Western Railway का नया टाइमटेबल लागू, 6 नई सेवाएं शुरू; Borivali पर बदलेंगे कुछ स्टॉप

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए 1 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव लागू हो गया है। Western Railway ने मुंबई उपनगरीय रेल सेवाओं का संशोधित टाइमटेबल लागू किया है। नए टाइमटेबल में ट्रेनों की कुल संख्या बढ़ाई नहीं गई है, लेकिन यात्रियों की मांग, परिचालन स्थिति और खासकर Borivali स्टेशन पर पीक आवर की भीड़ को ध्यान में रखते हुए कई सेवाओं के समय, रूट और स्टॉपेज में बदलाव किया गया है।

Kalpana Gautam01 सित. 2026, 06:17 PM IST
खबर शेयर करें:
मुंबई लोकल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव! Western Railway का नया टाइमटेबल लागू, 6 नई सेवाएं शुरू; Borivali पर बदलेंगे कुछ स्टॉप
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए 1 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव लागू हो गया है। Western Railway ने मुंबई उपनगरीय रेल सेवाओं का संशोधित टाइमटेबल लागू किया है। नए टाइमटेबल में ट्रेनों की कुल संख्या बढ़ाई नहीं गई है, लेकिन यात्रियों की मांग, परिचालन स्थिति और खासकर Borivali स्टेशन पर पीक आवर की भीड़ को ध्यान में रखते हुए कई सेवाओं के समय, रूट और स्टॉपेज में बदलाव किया गया है।

कुल 1,414 लोकल सेवाएं ही रहेंगी
Western Railway के नए टाइमटेबल के तहत रोजाना चलने वाली कुल suburban services की संख्या 1,414 ही रहेगी। यानी रेलवे ने कुल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के बजाय मौजूदा ट्रेन स्लॉट और संसाधनों को नए तरीके से इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इसके तहत 6 नई लोकल सेवाएं शुरू की गई हैं, जबकि कम मांग वाली 6 मौजूदा सेवाओं को वापस लिया गया है।
Untitled-design-2025-05-10T160943.835.jpeg
Image caption

6 नई लोकल सेवाएं कौन-सी हैं?
नए टाइमटेबल में यात्रियों की सुविधा के लिए ये सेवाएं जोड़ी गई हैं:
- Bhayandar–Virar: सुबह 7:46 बजे रवाना होकर 8:12 बजे Virar पहुंचेगी।
- Bandra–Churchgate: सुबह 11:58 बजे Bandra से रवाना होकर 12:30 बजे Churchgate पहुंचेगी।
- Borivali–Bhayandar: रात 10:14 बजे रवाना होकर 10:30 बजे Bhayandar पहुंचेगी।
- Borivali–Virar: रात 10:51 बजे रवाना होकर 11:33 बजे Virar पहुंचेगी।
- Virar–Borivali: रात 11:51 बजे Virar से रवाना होकर 12:26 बजे Borivali पहुंचेगी।
- Borivali–Bhayandar: रात 12:28 बजे रवाना होकर 12:46 बजे Bhayandar पहुंचेगी।

इनमें खास तौर पर देर रात की सेवाओं से Borivali–Bhayandar–Virar बेल्ट के यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। 
6 मौजूदा सेवाएं हुईं वापस
नई सेवाओं के साथ Western Railway ने 6 मौजूदा suburban services को हटाया है। इनमें दो AC Fast services समेत Churchgate–Borivali और Borivali–Churchgate सेक्शन की कुछ सेवाएं शामिल हैं।
रद्द/वापस ली गई सेवाओं में BO94137, BCL90359, BO90483, BCL90911, BO94138 और BO90540 शामिल हैं।

AC लोकल भी बढ़ीं
नए टाइमटेबल का एक अहम बदलाव AC लोकल को लेकर है। Western Railway के अनुसार weekday AC suburban services की संख्या 145 से बढ़कर 147 हो गई है।

इसके तहत शाम की दो सेवाओं को AC में बदला गया है:
- Churchgate–Borivali: शाम 5:28 बजे
- Borivali–Churchgate: शाम 6:24 बजे
इससे खासकर शाम के समय AC लोकल यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

Borivali पर दो लोकल नहीं लेंगी हॉल्ट
पीक आवर में Borivali स्टेशन पर होने वाली भीड़ और ट्रेनों की देरी को कम करने के लिए दो महत्वपूर्ण सेवाओं के Borivali स्टॉप में बदलाव किया गया है। शाम 6:22 बजे Churchgate से Virar जाने वाली AC लोकल और शाम 7:05 बजे Churchgate से Virar जाने वाली लोकल को फिलहाल Borivali पर नहीं रोका जाएगा। यह व्यवस्था ट्रायल के आधार पर लागू की गई है। हालांकि दोनों सेवाएं Dahisar पर रुकेंगी। 6:22 बजे वाली AC लोकल के यात्रियों के लिए विकल्प के तौर पर शाम 6:28 बजे Churchgate से एक AC लोकल Borivali पर रुकेगी।

Virar से Churchgate तक बढ़ाई गई सेवा
सुबह 8:23 बजे Virar से Dadar जाने वाली लोकल को अब Churchgate तक बढ़ाया गया है। यह सेवा लगभग 9:48 बजे Churchgate पहुंचेगी। इसके अलावा Dadar–Virar और Virar–Dadar सेक्टर की सेवाओं में बदलाव कर Dadar–Dahanu Road की सीधी सेवा भी शुरू की गई है। यह ट्रेन Dadar से शाम 5:22 बजे रवाना होगी और लगभग 7:30 बजे Dahanu Road पहुंचेगी।

Churchgate–Borivali AC Slow अब Goregaon तक
सुबह 10:24 बजे Churchgate से चलने वाली AC Slow लोकल, जो पहले Borivali तक जाती थी, अब Goregaon तक जाएगी और वहीं से वापसी सेवा शुरू होगी। 

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
Western Railway ने यात्रियों से अपील की है कि 1 सितंबर से यात्रा करने से पहले अपने रूट की नई टाइमिंग, स्टॉपेज और ट्रेन के शुरुआती/अंतिम स्टेशन की जानकारी जरूर जांच लें। खासकर Borivali, Dahisar, Bhayandar, Virar और Churchgate के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को अपने नियमित ट्रेन का नया टाइमटेबल एक बार जरूर देखना चाहिए।