railway

गोरखपुर रेल रूट पर बड़ा बदलाव: 13 ट्रेनें रद्द, 12 का बदला मार्ग; 31 अगस्त से 4 सितंबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

गोरखपुर कैंट–उनौला रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य की कमीशनिंग और 3 सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण के कारण 31 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान 13 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि 12 ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इसके अलावा कई ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले समाप्त या वहीं से शुरू किया जाएगा और पांच ट्रेनों को 30 से 60 मिनट तक नियंत्रित करके चलाया जाएगा।

sd22 अग. 2026, 01:18 PM IST
खबर शेयर करें:
गोरखपुर रेल रूट पर बड़ा बदलाव: 13 ट्रेनें रद्द, 12 का बदला मार्ग; 31 अगस्त से 4 सितंबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
गोरखपुर (Gorakhpur). गोरखपुर से होकर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। गोरखपुर कैंट–उनौला के बीच 7.64 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य की कमीशनिंग के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इसके साथ ही 3 सितंबर को इस रेलखंड का रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) निरीक्षण प्रस्तावित है। इन कारणों से 31 अगस्त से 4 सितंबर तक ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा। 
13 ट्रेनें रहेंगी निरस्त
प्रभावित अवधि में 55095 नरकटियागंज–गोरखपुर कैंट पैसेंजर, 55036 गोरखपुर कैंट–सीवान पैसेंजर, 55037/55038 सीवान–थावे–सीवान पैसेंजर, 55035 सीवान–गोरखपुर कैंट पैसेंजर, 55055 छपरा–नकहा जंगल पैसेंजर, 55056 गोरखपुर–छपरा पैसेंजर, 55097/55098 नरकटियागंज–गोरखपुर कैंट पैसेंजर, 65115/65116 भटनी–अयोध्या धाम मेमू, 75103 छपरा–थावे डेमू और 75105 थावे–नकहा जंगल डेमू समेत कुल 13 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 
12 ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
मार्ग परिवर्तन वाली प्रमुख ट्रेनों में 15212 अमृतसर–दरभंगा एक्सप्रेस, 14674 अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस, 14673 जयनगर–अमृतसर एक्सप्रेस, 13019/13020 हावड़ा–काठगोदाम एक्सप्रेस, 14617 पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर एक्सप्रेस, 15565 ललितग्राम–नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15707 कटिहार–अमृतसर एक्सप्रेस, 12565 दरभंगा–नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15904 चंडीगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 19725 खातीपुरा–दरभंगा एक्सप्रेस, 02563 बरौनी–नई दिल्ली एक्सप्रेस और 02569 दरभंगा–नई दिल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं।  
इन ट्रेनों को गोरखपुर के बजाय भटनी–मऊ–वाराणसी जंक्शन–अयोध्या कैंट–बाराबंकी के रास्ते चलाया जाएगा। इस वजह से यात्रा की दूरी बढ़ने पर यात्रियों को करीब 2 से 3 घंटे अतिरिक्त समय लग सकता है।  
कई ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त होंगी
कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इनमें बनारस–गोरखपुर एक्सप्रेस को देवरिया सदर, गोमती नगर–गोरखपुर एक्सप्रेस को आनंदनगर, अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस और वाराणसी सिटी–गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस को भटनी तक सीमित किया जाना शामिल है। दादर–गोरखपुर एक्सप्रेस को मऊ तक चलाने की व्यवस्था भी की गई है।  
पांच ट्रेनें 30 से 60 मिनट नियंत्रित रहेंगी
रेलवे के बदलाव के तहत 19726 दरभंगा–खातीपुरा, 15655 कामाख्या–श्री माता वैष्णो देवी कटरा, 15274 आनंद विहार–रक्सौल, 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी और 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस को संबंधित रेल मंडलों में 30 से 60 मिनट तक नियंत्रित करके चलाया जाएगा।  
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
31 अगस्त से 4 सितंबर के बीच गोरखपुर, बस्ती, गोंडा और आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और संशोधित रूट जरूर जांच लेना चाहिए। खासकर उन यात्रियों को सावधानी बरतनी होगी जिनकी ट्रेन गोरखपुर कैंट होकर आगे जाती है, क्योंकि कई ट्रेनों के स्टेशन और मार्ग अस्थायी रूप से बदले गए हैं।