railway
डोंबिवली में लोकल ट्रेन की सीट को लेकर विवाद, मारपीट में दो यात्री घायल l
डोंबिवली रेलवे पुलिस थाना क्षेत्र में चलती लोकल ट्रेन के लगेज कोच में सीट को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक मारपीट में बदल गया। सीट पर लेटे यात्री को उठकर बैठने के लिए कहने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जिसके बाद एक युवक ने दूसरे के सिर पर हाथ में पहने धातु के कड़े से हमला कर दिया। वहीं, ठाकुर्ली स्टेशन पर कुछ अज्ञात युवकों ने आरोपी युवक की भी पिटाई कर दी। घटना में दोनों यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सायन अस्पताल भेजा गया है। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि घटना में किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल नहीं हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अन्य मारपीट के वीडियो इस घटना से संबंधित नहीं हैं।
Kashish Rai21 जुल. 2026, 07:01 PM IST

