government
23 दिन में टूटा 4,200 करोड़ का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, NHAI का बड़ा एक्शन; परियोजना निदेशक हटाए गए, मरम्मत तक टोल फ्री
उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में शामिल लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही निर्माण गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। करीब 4,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर कई स्थानों पर सड़क धंसने और निर्माण में तकनीकी खामियां सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सख्त कार्रवाई करते हुए परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। उन्हें मुख्यालय भेज दिया गया है, जबकि बरेली के परियोजना निदेशक नवरतन को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Vindhya Dubey06 अग. 2026, 06:37 PM IST

