politics

KDMC : मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी (CAFO) का पद जल्द भरने की मांग, नगरसेविका रेश्मा किरण निचळ ने कमिश्नर को लिखा पत्र

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) में मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी (CAFO) का पद पिछले दो महीनों से रिक्त होने पर शिवसेना की नगरसेविका रेश्मा किरण निचळ ने आयुक्त को पत्र लिखकर जल्द नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने ऑडिटर को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने पर हितों के टकराव और वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए CAFO और ऑडिटर की जिम्मेदारियां अलग-अलग अधिकारियों को सौंपने की मांग की है।

Anshuman Mishra07 अग. 2026, 08:08 PM IST
खबर शेयर करें:
KDMC : मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी (CAFO) का पद जल्द भरने की मांग, नगरसेविका रेश्मा किरण निचळ ने कमिश्नर को लिखा पत्र
कल्याण: कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) में मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी (CAFO) का पद पिछले दो महीनों से अधिक समय से रिक्त है, जिसे तत्काल भरे जाने की मांग की गई है। शिवसेना की नगरसेविका सौ. रेशमा किरण निचळ ने महानगरपालिका आयुक्त को पत्र लिखकर इस ओर गंभीर ध्यान आकर्षित किया है।

ऑडिट और CAFO का प्रभार एक ही अधिकारी के पास होने पर उठाए सवाल
पत्र के माध्यम से नगरसेविका ने बताया कि KDMC के मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी (CAFO) का तबादला 3 जून 2026 को हो चुका है। उनके तबादले के बाद से इस पद का अतिरिक्त कार्यभार महानगरपालिका के ऑडिटर को सौंपा गया है, जिसे दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि लेखा परीक्षण (ऑडिट) और मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी जैसी दोनों बेहद अहम और संवेदनशील जिम्मेदारियां लंबे समय तक एक ही अधिकारी के पास रहना प्रशासनिक पारदर्शिता और वित्तीय नियंत्रण के लिहाज से उचित नहीं है।

हितों के टकराव और पारदर्शिता पर जताई चिंता
पत्र में कहा गया है कि कुछ दिनों या अल्पावधि के लिए अतिरिक्त प्रभार देना प्रशासनिक रूप से समझ में आता है, लेकिन यदि दोनों महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां लंबे समय तक एक ही व्यक्ति के पास रहेंगी, तो हितों का टकराव (Conflict of Interest) पैदा होने और वित्तीय लेन-देन की पारदर्शिता पर संदेह उत्पन्न होने की पूरी आशंका है।

अलग-अलग अधिकारियों को सौंपी जाए जिम्मेदारी
महानगरपालिका का आर्थिक कामकाज अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से चलाने के लिए नगरसेविका ने मांग की है कि ऑडिटर और मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी (CAFO) की जिम्मेदारी अलग-अलग और स्वतंत्र सक्षम अधिकारियों को सौंपी जाए, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
WhatsApp Image 2026-08-07 at 19.59.01.jpeg

WhatsApp Image 2026-08-07 at 19.59.00.jpeg