government

भाजपा कार्यशाला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का आवाहन l

बस्ती जिले के बनकटी ब्लॉक मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह ने 12 अगस्त से शुरू होने वाले इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है।

Kashish Rai08 अग. 2026, 01:40 PM IST
खबर शेयर करें:
भाजपा कार्यशाला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का आवाहन l

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में भारतीय जनता पार्टी बनकटी मंडल द्वारा शुक्रवार को बनकटी ब्लॉक मुख्यालय पर मासिक बैठक के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 12 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की शुरुआत होगी, जिसके तहत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गर्व और एकजुटता का प्रतीक है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से लोगों से संपर्क करें और उन्हें इस अभियान से जोड़ें। साथ ही, उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान का प्रतीक है, जिसका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। बैठक में जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी राकेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांऊघाट प्रभारी राजू पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रविचंद्र पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदम्बा शुक्ल और ब्रह्ममानंद शुक्ल, वरिष्ठ नेता डॉ. अनिल मौर्य, प्रधान श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष गिरजेश पाल, मनोज कुमार प्रजापति, कृष्णचंद्र मिश्र, हरीशचंद चौधरी, राम अदालत गौतम, हरीशचंद गौतम, शक्ति केंद्र संयोजक बिजेंद्र तिवारी, अतुल तिवारी, राम किशुन चौधरी, अनिल पाण्डेय, राधेरमण सिंह, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंगद कुमार, मीडिया प्रभारी अभिनंदन मिश्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस राष्ट्रभक्ति अभियान से जोड़ेंगे।