general

गंगा नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, 48 घंटे से तलाश जारी

पटना में हाजीपुर पुल के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान गोरखपुर निवासी रविनेश तिवारी उर्फ गोल्ड गहरे पानी में बह गया। वह पटना में सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था। घटना के बाद से गोताखोरों की टीम लगातार करीब 48 घंटे से उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। परिवार और परिजन उसकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Anshuman Mishra13 अग. 2026, 09:43 PM IST
खबर शेयर करें:
गंगा नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, 48 घंटे से तलाश जारी
बिहार: बिहार के पटना में हाजीपुर पुल के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान एक युवक के गहरे पानी में बह जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रविनेश तिवारी उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो गोरखपुर जिले के ग्राम बंजरहा का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रविनेश पटना में हाजीपुर पुल के पास सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7 बजे वह गंगा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव के कारण बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश शुरू की गई। इसके बाद गोताखोर टीम को भी खोजबीन में लगाया गया। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 48 घंटे से गोताखोर लगातार नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद युवक के परिवार और परिचितों में चिंता और शोक का माहौल है। परिजन लगातार उसके मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। नदी में तेज बहाव और गहराई के कारण बचाव दल को तलाशी अभियान में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय प्रशासन और बचाव दल की ओर से खोज अभियान जारी है। युवक के मिलने और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।