crime

कल्याण में रोड रेज: मामूली विवाद में बोलेरो चालक और साथियों ने युवकों पर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला, केस दर्ज l

कल्याण के एक 18 वर्षीय युवक वेदांत मदनसिंह परदेशी ने खडकपाडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 23 अगस्त 2026 की शाम को उसे, उसके दोस्तों और भाई को बोलेरो पिकअप चालक जतिन गायकवाड और उसके 4-5 साथियों ने शिवीगाळ की, मारपीट की, और लोहे की रॉड से हमला किया। हमले में उसके भाई राज को चोटें आईं, सोने की चेन गायब हो गई, और दोनों बाइकों को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने भा.दं.सं. कलम 118(1), 115(2), 352, 351(2), 324(2), 189(5), 190, 191(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Rai03 सित. 2026, 05:01 PM IST
खबर शेयर करें:
कल्याण में रोड रेज: मामूली विवाद में बोलेरो चालक और साथियों ने युवकों पर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला, केस दर्ज l

कल्याण पश्चिम के गांधारी रोड पर 23 अगस्त की शाम एक भीषण रोड रेज की घटना सामने आई है। प्रीति विहार सोसायटी के पास बोलेरो पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दोपहिया सवार युवकों को टक्कर मारी। इसके बाद विरोध करने पर चालक ने अपने 4-5 साथियों को बुलाकर युवकों पर लोहे की रॉड और मुक्कों से जानलेवा हमला कर दिया। खडकपाड़ा पुलिस थाने ने आरोपी चालक जतिन गायकवाड़ और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाड़ी टकराने के विरोध पर भड़का विवाद शिकायतकर्ता 18 वर्षीय कॉलेज छात्र वेदांत मदनसिंह परदेशी अपने दोस्त प्रेम पटेल के साथ दोपहिया से भंडारी चौक की ओर जा रहा था। गांधारी रोड स्थित प्रीति विहार सोसायटी के पास बोलेरो पिकअप (MH 04 LW 7210) के चालक ने अचानक लापरवाही से गाड़ी मोड़कर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जब वेदांत ने ठीक से गाड़ी चलाने को कहा, तो चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और प्रेम पटेल पर हाथ उठा दिया।


 साथियों को बुलाकर लोहे की रॉड से हमला

विवाद बढ़ता देख वहां से कार में गुजर रहे वेदांत के भाई राज परदेशी (21) और चचेरे भाई सतीश (24) बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी बीच आरोपी बोलेरो चालक ने फोन कर अपने 4-5 साथियों को मौके पर बुला लिया। हमलावरों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी। बोलेरो चालक ने गाड़ी से लोहे की रॉड निकालकर राज के सिर पर वार करने की कोशिश की। बीच-बचाव करने आए संतोष माली के हाथ और पेट पर रॉड लगी, जबकि राज की पीठ पर गंभीर चोटें आईं।


गाड़ियों में तोड़फोड़, धमकी देकर फरार

आरोपियों ने 'मैं यहां का गांववाला हूं, जो करना है कर लो' की धमकी देते हुए राज की कार के शीशे और वेदांत की बाइक की हेडलाइट रॉड से फोड़ दी। झूमाझटकी में राज की सोने की चेन भी गायब हो गई। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को तुरंत फणसे-मणीबाई अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।


पुलिस ने दर्ज किया केस

खडकपाड़ा पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मुख्य आरोपी जतिन जीवनदास गायकवाड़ (24, निवासी बापगांव, भिवंडी) व अन्य के खिलाफ बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक रूपाली रमेश डंगत कर रही हैं।