technology
899 डॉलर में Googlebook लॉन्च, Android फोन और Gemini AI के साथ नया लैपटॉप अनुभव
Google ने नई Googlebook Laptop कैटेगरी लॉन्च की है। इन लैपटॉप्स में Android technology और ChromeOS की खूबियों के साथ Gemini AI को जोड़ा गया है। Googlebook में Android फोन के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और AI आधारित कई फीचर्स मिलेंगे।

नई दिल्ली: Google ने अपनी नई Googlebook laptop category पेश कर दी है। कंपनी के मुताबिक Googlebook को Android technology stack और ChromeOS की desktop foundations के साथ तैयार किया गया है। इसका मुख्य फोकस Gemini AI और Android smartphone के साथ बेहतर integration पर है। फिलहाल इन लैपटॉप्स के लिए pre-orders शुरू हो चुके हैं।
Google ने शुरुआती Googlebook models के लिए Acer, ASUS, Dell, HP और Lenovo के साथ साझेदारी की है। इन डिवाइस की शुरुआती कीमत अमेरिका में 899 डॉलर रखी गई है। कंपनी के अनुसार बिक्री की शुरुआत अमेरिका में 4 अक्टूबर से और कुछ अन्य देशों में 5 अक्टूबर से होगी।
Android फोन के साथ बेहतर कनेक्टिविटी
Googlebook को Android users को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी के अनुसार यूजर्स अपने Android फोन से laptop पर काम को ज्यादा आसानी से जारी रख सकेंगे। फोन की files को laptop पर access करने के लिए Quick Access जैसी सुविधा भी दी गई है।
Gemini AI होगा खास फीचर
Googlebook में Gemini को सीधे laptop experience का हिस्सा बनाया गया है। Magic Pointer फीचर के जरिए यूजर स्क्रीन पर मौजूद text, images और context के आधार पर Gemini की मदद ले सकता है। इसके अलावा Gemini की मदद से personalized widgets बनाने की सुविधा भी दी गई है। Google के अनुसार Googlebook में Adobe Photoshop, Adobe Lightroom और CapCut जैसे creative tools के साथ Android apps का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। Developers के लिए full terminal environment और AI-based development tools का support भी दिया गया है।
प्रीमियम हार्डवेयर और लंबी बैटरी
Googlebook के शुरुआती मॉडल premium materials के साथ आएंगे। कंपनी के अनुसार कुछ मॉडल में 2.8K OLED display, 16GB से शुरू होने वाली RAM और Intel या Qualcomm processors मिलेंगे। बैटरी लाइफ मॉडल के अनुसार 14 घंटे तक बताई गई है। Google ने Googlebook को सामान्य Chromebook से अलग एक नई premium laptop category के रूप में पेश किया है, जिसमें Android ecosystem और Gemini AI को laptop experience के साथ जोड़ा गया है।
