business

अक्टूबर में 5 नई कारों की एंट्री, Honda से Hyundai तक मिलेंगे नए मॉडल और फेसलिफ्ट

फेस्टिव सीजन को देखते हुए अक्टूबर 2026 में कई नई कारें लॉन्च होने वाली हैं। Honda Elevate Facelift, Skoda Slavia Facelift, Toyota Glanza Facelift, Renault Duster Hybrid और Hyundai Bayon जैसे मॉडल बाजार में दस्तक देंगे। नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए इन लॉन्च का इंतजार नए विकल्प और संभावित डील के लिहाज से अहम हो सकता है।

Kashish Rai05 अक्टू. 2026, 04:28 PM IST
खबर शेयर करें:
अक्टूबर में 5 नई कारों की एंट्री, Honda से Hyundai तक मिलेंगे नए मॉडल और फेसलिफ्ट

फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अक्टूबर का महीना खास रहने वाला है। इस महीने Honda, Skoda, Toyota, Renault और Hyundai अपनी नई या अपडेटेड कारें बाजार में उतारने की तैयारी में हैं। इस लिस्ट में हैचबैक, सेडान और SUV सेगमेंट की गाड़ियां शामिल हैं। सबसे पहले Honda Elevate Facelift की एंट्री होगी। इसे 6 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। फेसलिफ्ट मॉडल में एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव के साथ कई नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। हालांकि, इसके इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।


इसके साथ ही Skoda Slavia Facelift भी 6 अक्टूबर को लॉन्च होगी। कंपनी इस कार को पहले ही रिवील कर चुकी है। इसमें 1.0 लीटर इंजन के साथ नया ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलने की बात कही गई है। कार के बाहरी डिजाइन और केबिन में भी कुछ अपडेट किए गए हैं। Toyota Glanza Facelift को 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। Maruti Suzuki Baleno Facelift के बाद Glanza के अपडेटेड मॉडल का इंतजार किया जा रहा था। नई Glanza में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा कार के एक्सटीरियर में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।


Renault Duster Hybrid भी अक्टूबर में बाजार में आ सकती है। कंपनी इसे 17 अक्टूबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें 1.8 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh बैटरी दी जा सकती है। कंपनी के दावे के मुताबिक, शहर में यह SUV 80 फीसदी तक EV मोड में चल सकती है। लिस्ट में Hyundai Bayon का नाम भी शामिल है। इसे 12 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। यह करीब 4.2 मीटर लंबी हो सकती है और इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा CNG का विकल्प भी दिया जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की जानकारी है। अक्टूबर में इन नई कारों की लॉन्चिंग के बाद ग्राहकों के पास अलग-अलग सेगमेंट में कई नए विकल्प होंगे। इसलिए जो लोग नई