entertainment

खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ऋत्विक और ओरी को हराकर जीती ट्रॉफी

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का खिताब अविनाश मिश्रा ने अपने नाम कर लिया है। फिनाले में उन्होंने ऋत्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़कर जीत हासिल की। अविनाश को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी, यूरोप ट्रिप और एक कार भी मिली है।

Kashish Rai05 अक्टू. 2026, 05:59 PM IST
खबर शेयर करें:
खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ऋत्विक और ओरी को हराकर जीती ट्रॉफी

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को अपना विजेता मिल गया है। पॉपुलर टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फिनाले में उनका मुकाबला ऋत्विक धनजानी और ओरी से हुआ, जिसमें अविनाश ने दोनों को पीछे छोड़कर जीत हासिल की।शो जीतने के बाद अविनाश को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी, यूरोप घूमने का मौका और एक कार भी मिली। इस सीजन में शामिल सभी कंटेस्टेंट्स को एक बाइक भी दी गई।

जीत के बाद अविनाश ने कहा कि उनके लिए ‘खतरों के खिलाड़ी’ सिर्फ खुद को दूसरों के सामने साबित करने का मंच नहीं था, बल्कि खुद को पहचानने का सफर था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि उन्हें खुद को साबित करना है, लेकिन शो के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें किसी और के सामने नहीं, बल्कि खुद के सामने अपनी क्षमता साबित करनी थी।


अविनाश ने बताया कि शो में उनकी सबसे बड़ी लड़ाई डर और मानसिक दबाव से रही। उनके मुताबिक, किसी मुश्किल स्टंट के सामने खड़े होने पर सिर्फ व्यक्ति, उसका डर और उस पल लिया गया फैसला मायने रखता है। उन्होंने कहा कि शो में खुद को टेस्ट करने आए थे, लेकिन यहां से पहले से ज्यादा आत्मविश्वास लेकर लौट रहे हैं।शो में अविनाश का सफर शुरुआत से ही मजबूत रहा। टीम वीक के दौरान उनकी परफॉर्मेंस ने सभी का ध्यान खींचा। कई मुश्किल स्टंट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें रोहित शेट्टी के सिग्नेचर वाली कस्टम फियर जैकेट भी मिली।अविनाश के सफर में बड़ा मोड़ उस समय आया, जब उन्होंने अंडरवॉटर स्टंट में हिस्सा लिया। इस दौरान उनका मुकाबला शो के अनुभवी कंटेस्टेंट करण वाही से हुआ। अविनाश ने यह चुनौती जीतकर टॉप-5 में जगह बनाई और सीजन के पहले फाइनलिस्ट बने। इसके बाद भी उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और फिनाले तक पहुंचे। आखिरी मुकाबले में ऋत्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़ते हुए अविनाश मिश्रा ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ उन्होंने टीवी एक्टर के तौर पर अपनी पहचान से आगे बढ़कर स्टंट और एडवेंचर के क्षेत्र में भी अपनी क्षमता दिखाई।