crime

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में दंपती और नौकरानी की हत्या; प्लंबर हिरासत में

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार को एक घर में घुसकर दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी गई। घटना तपोवन रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी की बताई जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को लूट की आशंका है, हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मामले में पुलिस ने दंपती के परिचित एक प्लंबर को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Kashish Rai07 अक्टू. 2026, 05:04 PM IST
खबर शेयर करें:
देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में दंपती और नौकरानी की हत्या; प्लंबर हिरासत में

देहरादून के रायपुर क्षेत्र स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में लूट के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि वारदात केवल लूट के लिए की गई थी या इसके पीछे कोई दूसरा मकसद भी था। घर में बदमाश किस रास्ते से दाखिल हुए और घटना को किस तरह अंजाम दिया गया, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध प्लंबर को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह पहले से ही बुजुर्ग दंपती को जानता था। मंगलवार को दंपती ने उसे अपने घर पर प्लंबिंग का काम करने के लिए बुलाया था।nपुलिस के मुताबिक, काम पूरा होने के बाद किसी बात को लेकर दंपती और प्लंबर के बीच विवाद हुआ। इसके बाद कथित तौर पर उसी ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि मामले की पूरी सच्चाई पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगी।


घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हत्या के कारण, घटनाक्रम और संभावित लूट समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।nइस ट्रिपल मर्डर के बाद देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।