entertainment

विजय वर्मा को फिर हुआ प्यार? 11 साल छोटी आलिया कुरैशी संग डेटिंग के चर्चे तेज!

एक्टर विजय वर्मा का नाम इन दिनों सिंगर और ‘जवान’ फेम आलिया कुरैशी के साथ जोड़ा जा रहा है। मुंबई में आलिया के म्यूजिक एल्बम ‘झल्ली’ के लॉन्च इवेंट में विजय उन्हें चीयर करते नजर आए। उन्होंने आलिया की परफॉर्मेंस पर तालियां बजाईं और वीडियो भी रिकॉर्ड किया। इन वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों के डेटिंग की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, विजय और आलिया ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Kashish Rai15 अक्टू. 2026, 04:41 PM IST
खबर शेयर करें:
विजय वर्मा को फिर हुआ प्यार? 11 साल छोटी आलिया कुरैशी संग डेटिंग के चर्चे तेज!

एक्टर विजय वर्मा अपनी शानदार एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है। पहले उनका नाम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ जुड़ा था। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक भी किया था, लेकिन बाद में उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। अब विजय वर्मा का नाम सिंगर और ‘जवान’ फेम आलिया कुरैशी के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के डेटिंग की चर्चा तब तेज हुई, जब विजय मुंबई में आलिया कुरैशी के म्यूजिक एल्बम ‘झल्ली’ के लॉन्च इवेंट में पहुंचे। इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में विजय, आलिया की परफॉर्मेंस का आनंद लेते और उन्हें चीयर करते नजर आ रहे हैं। आलिया के गाने के दौरान विजय तालियां बजाते और सीटी बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते दिखे।


एक अन्य वीडियो में विजय मुस्कुराते हुए आलिया की परफॉर्मेंस देखते नजर आए। उन्हें अपने फोन से उनकी परफॉर्मेंस रिकॉर्ड करते हुए भी देखा गया। इन वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, इवेंट में विजय की मौजूदगी और उनके व्यवहार के आधार पर उनके रिश्ते की पुष्टि नहीं की जा सकती। दोनों में से किसी ने भी अब तक डेटिंग की खबरों पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। आलिया कुरैशी एक्टिंग के साथ-साथ संगीत की दुनिया में भी अपनी पहचान रखती हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने एसएसपी आजाद की गैंग की एक सदस्य का किरदार निभाया था। इसके बाद वह खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ में भी नजर आईं। आलिया ‘बांदिश बैंडिट्स’ और ‘इटरनली कंफ्यूज्ड एंड ईगर फॉर लव’ जैसे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं। फिलहाल विजय वर्मा के साथ उनके नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है, लेकिन दोनों के रिश्ते की स्थिति स्पष्ट नहीं है।