general
KDMC : कल्याण पश्चिम में ₹1.45 करोड़ से चमकेगा बाळासाहेब ठाकरे स्मारक, कचरा प्लांट को मिलेगा नया सबस्टेशन
कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) के विद्युत विभाग ने कल्याण पश्चिम क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की है। महानगरपालिका आयुक्त द्वारा करीब 1.45 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन दोनों ही महत्वपूर्ण कार्यों को अगले 6 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Vinod Tiwari26 अक्टू. 2026, 04:09 PM IST

महानगरपालिका के विद्युत विभाग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक विवरण के अनुसार, क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए ६५.५६ लाख की लगत से बारावे में ग्रीन वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट और ८० लाख की लगत से काला तलाव परिसर में मा. बाळासाहेब ठाकरे स्मारक का लाइटिंग से सौंदर्यीकरण का विकास कार्य करने की योजना हैं:
- ग्रीन वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट में नया सबस्टेशन: कल्याण पश्चिम के बारावे स्थित 'ग्रीन वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट' (कचरा प्रसंस्करण संयंत्र) में विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू और मजबूत बनाने के लिए एक नया बिजली ढांचा तैयार होगा। इसके तहत 315 KVA क्षमता के नए ट्रांसफार्मर और सबस्टेशन की आपूर्ति, स्थापना व परीक्षण (Commissioning) का कार्य किया जाएगा। इस पूरी परियोजना पर ₹65,56,140 की अनुमानित लागत आएगी।
- मा. बाळासाहेब ठाकरे स्मारक का लाइटिंग से सौंदर्यीकरण: कल्याण पश्चिम में शेनाले तालाब के पास स्थित स्वर्गीय बाळासाहेब ठाकरे स्मारक परिसर को और अधिक आकर्षक बनाने की तैयारी है। इसके लिए स्मारक पर अत्याधुनिक और खूबसूरत लाइटिंग (Decorative Landscape Lighting) की व्यवस्था की जाएगी। इस भव्य सौंदर्यीकरण परियोजना पर ₹79,99,712 खर्च किए जाएंगे।
6 महीने में पूरा होगा काम, ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू:
इन दोनों ही महत्वपूर्ण विकास कार्यों की संवेदनशीलता को देखते हुए महानगरपालिका ने काम पूरा करने की समय सीमा 6 महीने तय की है। इस परियोजना के लिए अनुभवी और पंजीकृत विद्युत ठेकेदारों (Registered Electrical Contractors) से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मंगाए गए हैं।
