general

मुजफ्फरपुर स्कूल में 'शुद्धीकरण' का वीडियो वायरल, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड l

बिहार के मुजफ्फरपुर के मुरौल प्रखंड स्थित राजकीयकृत शिवनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश का कथित 'शुद्धीकरण' प्रक्रिया करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्पष्टीकरण मांगा और इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

Kashish Rai07 सित. 2026, 06:40 PM IST
खबर शेयर करें:
मुजफ्फरपुर स्कूल में 'शुद्धीकरण' का वीडियो वायरल, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड l

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक का कथित 'शुद्धीकरण' प्रक्रिया से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामला मुरौल प्रखंड के राजकीयकृत शिवनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। वायरल वीडियो में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश कथित तौर पर अपने कार्यालय में 'शुद्धीकरण' की प्रक्रिया करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक पहुंचा। जानकारी के मुताबिक, 4 सितंबर को शिक्षा विभाग के संज्ञान में वीडियो आने के बाद मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार अरविंद सिन्हा ने मामले का संज्ञान लिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया।

विभाग ने माना गंभीर अनुशासनहीनता

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में प्रभारी प्रधानाध्यापक के कथित कृत्य को गंभीरता से लिया गया। विभाग के अनुसार, सरकारी स्कूल के कार्यालय में इस तरह की कथित गतिविधि सरकारी सेवक के आचरण और कर्तव्यों से जुड़े नियमों के अनुरूप नहीं मानी गई। आदेश में इसे घोर अनुशासनहीनता और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही के दायरे में रखा गया है। विभाग का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों का स्कूल के शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

निलंबन के साथ विभागीय जांच शुरू

इन आरोपों के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू की है।अब विभाग पूरे मामले की जांच करेगा और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल ज्ञान प्रकाश निलंबित हैं और मामले की विभागीय जांच जारी है।