general
कल्याण-डोंबिवली में विकास कार्यों को गति: सड़कों, स्ट्रीट लाइटों व बुनियादी ढांचे के लिए KDMC ने निकाले 9.38 करोड़ रुपये से अधिक के टेंडर
कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर मूलभूत नागरिक सुविधाएं और उन्नत आधारभूत ढांचा प्रदान करने के लिए मनपा प्रशासन के लोकनिर्माण विभाग (PWD) तथा विद्युत विभाग द्वारा विभिन्न प्रभागों में सीसी रोड, नाला स्लैब, फुटपाथ, श्मशान भूमि, सभागृह, ट्रैफिक चौक और आधुनिक स्ट्रीट लाइट (पथदिवे) लगाने के लिए सार्वजनिक ई-निविदाएं (E-Tenders) आमंत्रित की गई हैं। इन सभी विकास परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत लगभग ₹9.38 करोड़ से अधिक है।

मनपा आयुक्त के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत उपयुक्त श्रेणी के पात्र और पंजीकृत ठेकेदारों से B-1 प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इन विकास कार्यों के पूरा होने से स्थानीय नागरिकों को सुगम आवागमन, सुरक्षित प्रकाश व्यवस्था और बेहतर नागरिक सुविधाओं की सौगात मिलेगी।
1. बुनियादी सुविधाओं के 6 बड़े निर्माण कार्य (लागत: ₹3.17 करोड़ से अधिक)
* वार्ड नंबर 48 में सीमेंट कंक्रीट (C.C.) सड़क निर्माण: गांगेवार बिल्डिंग से राज वैभव NX तक सीसी रोड का निर्माण। (अनुमानित लागत: ₹1,26,03,003 )
* डोंबिवली (पश्चिम) में डॉ. नानासाहेब धर्माधिकारी सभागृह: देवीचा पाड़ा क्षेत्र में अत्याधुनिक सभागृह का विकास। (अनुमानित लागत: ₹1,18,57,972 )
* भाल गांव में श्मशान भूमि का विकास: अंतिम संस्कार व नागरिक सुविधाओं का विस्तार। (अनुमानित लागत: ₹21,09,619)
* रामवाड़ी, डोंबिवली (पूर्व) में सीसी रोड निर्माण: इलाके में कंक्रीट सड़क का निर्माण। (अनुमानित लागत: ₹21,08,989)
* पी एंड टी कॉलोनी, डोंबिवली (पूर्व) में नाले पर स्लैब: सुरक्षा व सुगम आवागमन हेतु नाले पर स्लैब निर्माण। (अनुमानित लागत: ₹16,87,620)
* ठाकुर्ली स्टेशन मार्ग सुदृढ़ीकरण: 90-फीट म्हसोबा चौक से ठाकुर्ली रेलवे स्टेशन तक सीसी रोड व बिजली के पोल लगाना। (अनुमानित लागत: ₹13,74,201 )
2. प्रभागों में 5 अहम आधारभूत परियोजनाएं (लागत: ₹1.03 करोड़ से अधिक)
* कोलेगांव (प्रभाग 120) में सीसी रोड (द्वितीय कॉल): विराट मेडिकल से हनुमान मंदिर तक सीमेंट कंक्रीट सड़क। (लागत: ₹41,18,348)
* कल्याण पश्चिम (पैनल 8-B) में नाली व फुटपाथ: गुजराती चाल, बकरा मंडी क्षेत्र में सी.सी. गटर और फुटपाथ निर्माण। (लागत: ₹20,28,616)
* डोंबिवली पूर्व ('F' प्रभाग) में फुटपाथ कवर्स: सड़कों के किनारे फुटपाथ कवर्स लगाने व मरम्मत का कार्य। (लागत: ₹16,87,665)
* डोंबिवली पूर्व ('I' प्रभाग) में फुटपाथ कवर्स: प्रभाग अंतर्गत फुटपाथ कवर्स उपलब्ध कराना व लगाना। (लागत: ₹16,87,469)
* शिवाजी नगर (प्रभाग 40) में चौक विकास: आमदार शुलभा गणपत गायकवाड के निधि से भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक का ट्रैफिक प्रबंधन व विकास। (लागत: ₹8,43,757 )
3. 10 प्रभागों में चमचमाएंगी स्ट्रीट लाइटें (लागत: ₹5.17 करोड़ से अधिक)
शहर के 10 अलग-अलग प्रभाग क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की मांग और स्थानीय जरूरत के अनुसार नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए 6 महीने की कार्य अवधि तय की गई है:
प्रभाग क्षेत्र अनुमानित लागत (GST अतिरिक्त)
'ह' प्रभाग ₹76,23,103
'ब' प्रभाग ₹68,30,620
'ई' प्रभाग ₹55,06,144
'अ' प्रभाग ₹50,84,237
'क' प्रभाग ₹50,84,711
'ड' प्रभाग ₹50,83,863
'जे' प्रभाग ₹50,84,685
'फ' प्रभाग ₹46,60,858
'ग' प्रभाग ₹38,08,682
'आय' प्रभाग ₹33,89,641
निविदा संबंधी मुख्य तिथियां और प्रक्रिया और अन्य जरुरी जानकारी, नियम व शर्तें और निविदा प्रपत्र महाराष्ट्र शासन के आधिकारिक ई-टेंडरिंग पोर्टल www.mahatenders.gov.in पर उपलब्ध हैं।
