general
मुंबई लोकल अपडेट: टिटवाला में 15 दिनों का विशेष ट्रैफिक व पावर ब्लॉक, कई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित
मुंबई/कल्याण: मध्य रेलवे (CR) ने टिटवाला रेलवे स्टेशन पर 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों के संचालन के लिए प्लेटफॉर्म विस्तार का काम शुरू किया है। इसके चलते 28/29 अगस्त की रात से 11/12 सितंबर 2026 की रात तक रोजाना 5 से 6 घंटे का विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के पहले चरण (28/29 अगस्त से 01/02 सितंबर) में कल्याण-वाशिंद रूट पर कई उपनगरीय लोकल ट्रेनें रद्द और शॉर्ट-टर्मिनेट रहेंगी, जबकि लंबी दूरी की मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ेगा।

ब्लॉक का समय और प्रभावित सेक्शन (पार्ट-1)
* अवधि: 28/29 अगस्त (शुक्रवार/शनिवार रात) से 01/02 सितंबर 2026 (मंगलवार/बुधवार रात)
* समय: प्रत्येक रात 23:30 बजे से सुबह 05:10 बजे तक
* सेक्शन: कल्याण और वाशिंद स्टेशनों के बीच अप और डाउन नॉर्थ ईस्ट लाइन
मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों की स्थिति
* नियंत्रित (Regulated) ट्रेनें:
* 11048 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस: 28/29 अगस्त और 01/02 सितंबर को वाशिंद में तथा 30/31 अगस्त को आटगांव में रोकी जाएगी।
* 11044 बलिया-दादर एक्सप्रेस: 29/30 अगस्त को आटगांव और 31 अगस्त/01 सितंबर को वाशिंद में रेगुलेट होगी।
* 10 से 20 मिनट की देरी से चलने वाली ट्रेनें: शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (12102), शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस (18030), हावड़ा-सीएसएमटी मेल (12810) और मऊ-एलटीटी एक्सप्रेस (15181)।
उपनगरीय (लोकल) ट्रेनों पर असर
ब्लॉक की अवधि के दौरान टिटवाला और कसारा के बीच लोकल ट्रेन सेवा पूरी तरह बंद रहेगी।
* रद्द रहने वाली प्रमुख लोकल ट्रेनें (29/30 अगस्त से 01/02 सितंबर):
* डाउन दिशा: सीएसएमटी-टिटवाला (रात 22:00, 22:50, 23:16 और 23:42 बजे), सीएसएमटी-कुर्ला (रात 20:41 और सुबह 10:00 बजे), सीएसएमटी-आसनगांव (रात 20:56 बजे), सीएसएमटी-ठाणे (सुबह 08:08 बजे), कुर्ला-कल्याण (शाम 17:59 बजे), ठाणे-टिटवाला (सुबह 05:35 बजे) और सीएसएमटी-कसारा (रात 00:08 बजे)।
* अप दिशा: टिटवाला-सीएसएमटी (सुबह 06:13, रात 21:00 और 22:06 बजे), टिटवाला-ठाणे (रात 22:25 और 23:14 बजे), आसनगांव-ठाणे (रात 23:08 बजे), कल्याण-सीएसएमटी (शाम 19:02 बजे), ठाणे-सीएसएमटी (सुबह 09:08 बजे) और टिटवाला-परेल (सुबह 08:09 बजे)।
* ट्रेनों का विस्तार: टिटवाला जाने वाली सभी सेवाएं आसनगांव तक बढ़ाई गई हैं और टिटवाला से छूटने वाली लोकल ट्रेनें आसनगांव से रवाना होंगी।
* शॉर्ट टर्मिनेशन / ओरिजिन फेरबदल:
* सीएसएमटी-टिटवाला (06:30 बजे) और दादर-टिटवाला (15:33 बजे) एसी लोकल केवल ठाणे तक चलेंगी।
* टिटवाला-सीएसएमटी एसी लोकल (सुबह 09:22 और शाम 17:24 बजे) ठाणे से शुरू होंगी।
* कुछ अन्य सामान्य सेवाएं ठाणे और कल्याण स्टेशनों पर शॉर्ट-टर्मिनेट या वहीं से शुरू की जाएंगी।
ikol;
* ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल:
* कसारा के लिए: सीएसएमटी से रात 22:47 बजे
* सीएसएमटी के लिए: कसारा से रात 22:00 बजे
* ब्लॉक के बाद पहली लोकल:
* कसारा के लिए: सीएसएमटी से सुबह 04:19 बजे
* सीएसएमटी के लिए: कसारा से सुबह 03:51 बजे और टिटवाला से सुबह 03:56 बजे
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 01/02 सितंबर के बाद के ब्लॉक का विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले समय सारिणी की जांच कर लें।
