education

Class 9 Maths Syllabus पर NCERT की सफाई, अध्यायों में हुआ बदलाव

Class 9 Maths के नए ड्राफ्ट सिलेबस को लेकर उठ रहे सवालों पर NCERT ने सफाई दी है। NCERT के मुताबिक गणित के किसी बड़े टॉपिक को हटाया नहीं गया है, बल्कि कुछ concepts को अलग-अलग अध्यायों में पुनर्व्यवस्थित किया गया है। संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा syllabus अभी draft है और feedback के बाद final किया जाएगा।

Neha Sharma26 सित. 2026, 02:13 PM IST
खबर शेयर करें:
Class 9 Maths Syllabus पर NCERT की सफाई, अध्यायों में हुआ बदलाव

नई दिल्ली। कक्षा 9 के नए गणित पाठ्यक्रम को लेकर उठ रहे सवालों के बीच National Council of Educational Research and Training (NCERT) ने स्थिति स्पष्ट की है। NCERT ने कहा है कि ड्राफ्ट पाठ्यक्रम से गणित के किसी भी बड़े टॉपिक को पूरी तरह हटाया नहीं गया है। कुछ अवधारणाओं को अलग-अलग अध्यायों में शामिल और पुनर्व्यवस्थित किया गया है, ताकि छात्रों को विषयों को आपस में जोड़कर समझने का अवसर मिले।


पाठ्यक्रम को सिर्फ अध्यायों की संख्या से नहीं समझें

NCERT के मुताबिक, National Education Policy (NEP) 2020 और National Curriculum Framework for School Education (NCF-SE) 2023 के तहत स्कूल पाठ्यक्रम को केवल किताब के अध्यायों की सूची के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए। इसमें Curricular Goals, Competencies और Learning Outcomes को प्रमुख आधार बनाया गया है। पाठ्यपुस्तक इन लक्ष्यों को हासिल करने का एक माध्यम है।


Lines and Angles और Geometry को लेकर क्या कहा?

NCERT ने बताया कि Lines and Angles से जुड़े नए विचार और उनके अनुप्रयोग पहले से ही कक्षा 6 की Ganita Prakash किताब में शामिल हैं और कक्षा 9 में इन्हें आगे के अध्यायों के जरिए जारी रखा गया है। इसी तरह Quadrilaterals से जुड़े विषय भी कक्षा 9 की किताब में शामिल हैं।


Euclidean Geometry को लेकर भी NCERT ने कहा कि इससे जुड़े concepts कक्षा 9 के कई अध्यायों में मौजूद हैं। संस्थान ने अलग से एक abstract axiom-theorem-proof chapter रखने के बजाय इन अवधारणाओं को अलग-अलग अध्यायों में समझाने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य छात्रों को इन concepts का व्यावहारिक इस्तेमाल समझाना है।


Maths में Algorithms पर भी जोर

नए ड्राफ्ट में Algorithms से जुड़ा एक अध्याय शामिल किया गया है। NCERT के अनुसार Artificial Intelligence (AI) के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए छात्रों के लिए algorithms, data structures और running-time efficiency जैसे गणितीय concepts को समझना महत्वपूर्ण है। यह computational thinking विकसित करने के उद्देश्य से भी जुड़ा है।


अभी अंतिम नहीं है Class 9 का syllabus

NCERT ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल चर्चा में आया पाठ्यक्रम draft है। इसे शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों और अन्य stakeholders से सुझाव लेने के लिए जारी किया गया था। प्राप्त feedback पर विचार करने के बाद अंतिम syllabus जारी किया जाएगा। NCERT और CBSE के अनुसार final syllabus अक्टूबर 2026 में जारी होने की उम्मीद है।


इसलिए छात्रों और अभिभावकों के लिए फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ड्राफ्ट में किसी अध्याय या heading के दिखाई न देने को सीधे उस विषय के syllabus से बाहर होने के रूप में न देखा जाए। NCERT के अनुसार कई concepts को नए curriculum structure में अलग-अलग हिस्सों में शामिल किया गया है।