महीने के आखिरी हफ्ते में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। United Forum of Bank Unions (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश है। लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की स्थिति को देखते हुए RBI ने 27 सितंबर, रविवार को पब्लिक सेक्टर और रीजनल रूरल बैंकों की शाखाएं सामान्य रूप से खोलने की मंजूरी दी है।
अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो अगले हफ्ते की तारीखें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। United Forum of Bank Unions (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी Bank Strike का ऐलान किया है। इससे पहले 26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति बन रही है। ग्राहकों की परेशानी कम करने के लिए Reserve Bank of India (RBI) ने 27 सितंबर 2026, रविवार को बैंक शाखाएं खोलने की मंजूरी दी है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, हड़ताल से पहले रविवार को सभी Public Sector Banks और Regional Rural Banks सामान्य रूप से काम करेंगे।
RBI के फैसले के तहत 27 सितंबर को संबंधित बैंक शाखाओं के अलावा बैंक कार्यालय, ATM से जुड़ी शाखाएं और Currency Chests भी चालू रखने की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग काम निपटाने का अतिरिक्त मौका देना है। UFBU की ओर से सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया गया है। बैंक यूनियनों और सरकार तथा बैंक प्रबंधन के बीच इस मुद्दे पर बातचीत का दौर भी चला है। सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से हड़ताल टालने की अपील की गई है।
तीन दिन की हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में होने वाले कई नियमित काम प्रभावित हो सकते हैं। इनमें कैश जमा या निकासी, चेक से जुड़े काम, दस्तावेज जमा करना और KYC से संबंधित सेवाएं शामिल हैं। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं, UPI और ATM जैसी सेवाओं की उपलब्धता अलग-अलग बैंक और सेवा के अनुसार बनी रह सकती है। इसलिए किसी जरूरी लेनदेन के लिए अपने बैंक की ओर से जारी सूचना जरूर देख लें।बैंकों की ओर से ग्राहकों को हड़ताल से पहले जरूरी शाखा संबंधी काम पूरा करने के लिए अलर्ट भेजे जा रहे हैं। अगर KYC, चेक, कैश या कोई दस्तावेज बैंक शाखा में जमा करना जरूरी है, तो उसे पहले ही निपटाना बेहतर रहेगा। 27 सितंबर को सरकारी बैंकों के खुले रहने से ग्राहकों को हड़ताल से पहले एक अतिरिक्त कार्यदिवस मिलेगा।